Live Updates

UP Breaking News Live: बलरामपुर में माफि‍या रिजवान जहीर की 3 करोड़ से अध‍िक की प्रॉपर्टी कुर्क

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

विज्ञापन

यूपी के डीजीपी बने डीएस चौहान

UP Breaking News Live: बलरामपुर में माफि‍या रिजवान जहीर की 3 करोड़ से अध‍िक की प्रॉपर्टी कुर्क

अंतत: उत्‍तर प्रदेश का पुलिस महानिदेशक नियुक्‍त कर ही लिया गया. देवेंद्र सिंह चौहान के नाम डीजीपी का पद कर दिया गया है. उन्‍हें 1987 बैच के आईपीएस मुकुल गोयल के स्‍थान पर नियुक्‍त किए गए हैं.

जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर जमीन और कोठी जब्‍त 

माफिया रिजवान जहीर की 3 करोड़ 26 लाख 63 हजार 779 रुपये की सम्पत्ति कुर्क की गई. जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर एसपी राजेश कुमार सक्सेना के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर कुंवर प्रभात सिंह के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर, प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह चौहान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई. इसके तहत 1.475 हेक्‍टेयर जमीन सह‍ित मकान व कोठी को जब्‍त कर लिया गया है.

मदरसों में राष्‍ट्रगान अन‍िवार्य किया गया

UP Breaking News Live: बलरामपुर में माफि‍या रिजवान जहीर की 3 करोड़ से अध‍िक की प्रॉपर्टी कुर्क

उत्तर प्रदेश के मदरसों में हर दिन पढ़ाई शुरू होने से पूर्व राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया गया है. प्रदेश की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार ने यह आदेश जारी किए हैं.

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने लोहिया संस्थान में मारा छापा

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने लोहिया संस्थान का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने खुद पाया कि 2 लाख 40 हजार 668 ड्रग्स लोहिया संस्थान में रखे-रखे खराब हो गए हैं. मामला सामने आने पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने पूरे मामले पर जांच करने के आदेश दे दिए हैं. चिकित्सा शिक्षा के सचिव डी एस प्रियदर्शी को इस जांच की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है.

ज्ञानवापी मस्‍ज‍िद केस में कोर्ट ने दिया फैसला

वाराणसी के ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में वाराणसी कोर्ट का बड़ा फैसला आ गया है. मस्ज़िद के अंदर 17 मई से पहले दोबारा सर्वे किया जाएगा. कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्रा को बदलने के मसले पर भी कोर्ट ने साफ इंकार कर दिया है. कोर्ट कमिश्नर के बदले जाने की भी याचिका पर मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका लगा है. कोर्ट कमिश्नर के साथ ही दो और वकीलों की नियुक्‍त‍ि की गई है. 17 मई के पहले सर्वे की रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी. बता दें कि 56 (ग) के आधार पर मुस्लिम पक्षकारों ने कोर्ट कमिश्नर को बदलने की थी. इस मांग को सिविल जज ने खारिज कर दिया है. 61 (ग) के आधार पर मस्ज़िद के अंदर सर्वे का मुस्लिम पक्ष ने विरोध किया था. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है क‍ि मस्‍ज‍िद के सर्वे के मामले में यदि कोई बाधा बन रहा है तो प्रशासन उस पर दण्‍डात्‍मक कार्रवाई करे.

पंचम के अध‍िकारियों के कार्यों में फेरबदल

लखनऊ स्थित लोकभवन के पंचम तल पर कार्यरत अफसरों के कार्य में बंटवारा किया गया है. 5 विशेष सचिवों के विभाग में आवंटित किया गया है. जो निम्‍न है…

कुमार हर्ष को ऊर्जा, आबकारी,नगर विकास, नियुक्ति विभाग. PWD, SAD, आवास, वन भी कुमार हर्ष के पास रहेगा.

प्रथमेश कुमार के पास गृह,परिवहन, खनन, वित्त रहेगा

शशांक त्रिपाठी को शिक्षा,कृषि, उद्योग,सूचना मिला

ईशान प्रताप सिंह सहकारिता,स्वास्थ्य,नागरिक उड्डयन देखेंगे

आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को ग्राम्य विकास, जलशक्ति मिला

कर निबंधन,राजस्व, ICDS का भी काम देखेंगे आशुतोष

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola