संयुक्त किसान मोर्चा का पोस्टर जारी, सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम लिखा खत, बोले-22 को लखनऊ आ रहे हैं ‘महाराज’

पोस्टर में जानकारी दी गई है कि संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 22 नवंबर को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने दावा किया है कि वे किसानों की आवाज़ दबाने वाली हर अत्याचारी ताकत को जवाब देने के लिए लखनऊ आ रहे हैं.
Lucknow News : 22 नवंबर की तारीख में भारतीय किसान यूनियन के लोग लखनऊ आ रहे हैं. इस संबंध में उन्होंने एक पोस्टर जारी कर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सूचना दी है.
पोस्टर में जानकारी दी गई है कि संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 22 नवंबर को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने दावा किया है कि वे किसानों की आवाज़ दबाने वाली हर अत्याचारी ताकत को जवाब देने के लिए लखनऊ आ रहे हैं. बता दें कि बीते 15 नवंबर को देश में लागू किये गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन करते हुए किसानों को एक साल पूरे हो गए हैं. इसी के विरोध में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम से यह पोस्टर जारी किया गया है.
लखीमपुर नरसंहार के पीड़ित किसानों को न्याय व तीन कृषि कानूनों के विरुद्ध चलो लखनऊ
— Dharmendra Malik (@Dmalikbku) November 15, 2021
22 नवंबर ईको गार्डन लखनऊ #JusticeForLakhimpurFarmers @ANINewsUP @BBCHindi @TOILucknow @NBTLucknow @bstvlive @brajeshlive @Kisanektamorcha @Bkuektaugrahan pic.twitter.com/hEEXFiXXUB
इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक की ओर से एक बयान जारी किया गया है. उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है, ‘लखीमपुर नरसंहार के पीड़ित किसानों को न्याय व तीन कृषि कानूनों के विरुद्ध चलो लखनऊ, 22 नवंबर को ईको गार्डन लखनऊ पहुंचें.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




