ePaper

Basti Accident: द‍िवाली पर घर आ रहे 5 लोगों की सड़क हादसे में मौत, खड़ी कंटेनर में जा घुसी तेज रफ्तार कार

Updated at : 24 Oct 2022 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
Basti Accident: द‍िवाली पर घर आ रहे 5 लोगों की सड़क हादसे में मौत, खड़ी कंटेनर में जा घुसी तेज रफ्तार कार

नेशनल हाईवे 28 के पास बस्ती के चौकी खझौला थाना मुंडेरवा क्षेत्र में कार-कंटेनर की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताब‍िक, खझौला थाना मुंडेरवा क्षेत्र में एक ब्रेजा कार शाम के 7:30 बजे जो लखनऊ से संतकबीर नगर जा रही थी. कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर में अचानक से पीछे घुस गई.

विज्ञापन

Basti Accident News: उत्तर प्रदेश के बस्ती में आज रविवार की शाम को एक दर्दनाक हादसा हुआ. नेशनल हाईवे 28 के पास बस्ती के चौकी खझौला थाना मुंडेरवा क्षेत्र में कार-कंटेनर की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताब‍िक, खझौला थाना मुंडेरवा क्षेत्र में एक ब्रेजा कार शाम के 7:30 बजे जो लखनऊ से संतकबीर नगर जा रही थी. कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर में अचानक से पीछे घुस गई. इस दौरान कार में सवार सभी 5 व्यक्तियों की मौत हो गई.

एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया क‍ि बस्ती जिले के खजौला के पास एनएच 28 हाईवे पर हुए हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. एक कार खड़ी ट्रक से जा टकराई. लोगों की शिनाख्त की जा रही है. आगे की जांच जारी है. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कंटेनर के अंदर फंसी कार को लोगों की और क्रेन की मदद से बाहर निकाला. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, परिजनों को भी जानकारी दे दी गई है. वहीं उनके परिजन आ गए हैं और इनकी सहायता से आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस संबंध में बस्ती पुलिस ने ट्वीट कर बताया, ‘बस्ती के मुंडेरवा थाना के खझौला चौकी में एक कार जो लखनऊ से संत कबीर नगर के ओर जा रही थी. वो कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुस गई. इस घटना में कार में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई. घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola