Bareilly News: बेटे ने की मां की हत्‍या, घर में ही शव छोड़ फरार, जानें क्या थी वजह

Updated at : 06 Nov 2022 2:03 PM (IST)
विज्ञापन
Bareilly News: बेटे ने की मां की हत्‍या, घर में ही शव छोड़ फरार, जानें क्या थी वजह

शहर के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के बंशी नगला गांव निवासी 60 वर्षीय मीना की बीती रात उसके छोटे बेटे हरिओम पर घर में ही हत्या का आरोप है. आरोपी शव घर में ही जमीन पर छोड़कर फरार हो गया.

विज्ञापन

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक कलयुगी बेटे ने मां की हत्या कर दी. इसके बाद शव घर में ही छोड़कर फरार हो गया. कुछ देर बाद बड़ा बेटा घर पहुंचा तो उसने मां को जमीन पर देखा. वह तुरन्त मां को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गया, लेकिन डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश में जुटी है.

शहर के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के बंशी नगला गांव निवासी 60 वर्षीय मीना की बीती रात उसके छोटे बेटे हरिओम पर घर में ही हत्या का आरोप है. आरोपी शव घर में ही जमीन पर छोड़कर फरार हो गया. जिला अस्पताल में मौजूद महिला के बड़े बेटे पूरन लाल ने बताया कि उसका भाई अक्सर नशा करता है. इस हालत में आये दिन वह मां को घर में अकेला देखकर उसका खाना छीन कर खा जाता था. मना करने पर मां के साथ मारपीट करता था.

पूरन ने बताया कि उसके पिता जगन्नाथ कई दिनों से जिला अस्पताल में भर्ती हैं. बेटियां पिता की तीमारदारी में जिला अस्पताल में थी. पूरन के मुताबिक वह जब काम करने के लिए घर से बाहर गया, तो हरिओम को मां के साथ घर में छोड़ कर गया था. लेकिन, जब वह शाम को घर वापस लौटा, तो उसने देखा कि मां का शव जमीन पर पड़ा था. कपड़े शरीर पर नहीं थे.

उसने पहले अपनी बहनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद मां को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की शिकायत पूरनलाल ने पुलिस से की. पुलिस आरोपी बेटे की तलाश में जुट गई है.

रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद, बरेली

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola