Kanshi Ram Death Anniversary: हुक्मरान समाज’ बनने के अभियान में जुटे बहुजन समाज : मायावती
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मायावती ने बसपा संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के मौके पर बहुजन समाज से हुकमरान समाज बनने के मिशन में जुटने की अपील की है. कहा कि यूपी का आगामी कोई भी चुनाव आपकी परीक्षा साबित होगा. बसपा सुप्रीमो मायावती ने बहुजन नेता कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के मौके पर उन्हें याद किया.
विज्ञापन
लखनऊ में पार्टी कार्यालय स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि बहुजन समाज बीते 75 वर्षों में अपना संवैधानिक व कानूनी हक मांगते हुए थक गया है. अब उन्हें पूरी ताकत के साथ हुकमरान समाज बनने के लिए एकजुट होना होगा. उन्होंने ट्वीट किया कि बहुजन समाज की राजनीतिक शक्ति में उत्थान कर उन्हें यहां हुक्मरान समाज बनाने के लिए बामसेफ, डीएस4 एवं बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता व संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी को आज उनकी पुण्यतिथि पर नमन् व अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित. उन्हें नमन कर रहे उनके सभी अनुयाइयों का तहेदिल से आभार.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें