Azamgarh News: चौथे चरण के चुनाव से पहले आजमगढ़ में शराब का कहर, 7 लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर

आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल नगर में जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.
Azamgarh News: आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल नगर से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 35 लोगों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, जहरीली शराब का सेवन करने से गंभीर हुए लोगों ने माहुल कस्बा स्थित देसी शराब की दुकान से शराब खरीदी थी. शराब का सेवन करते ही लोगों की तबीयत खराब होने लगी. सभी लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. अस्पताल में भर्ती लोगों में से 10 अधिक लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.
दरअसल, यह पूरी घटना देर रात की है. जहरीली शराब पीने के बाद रात से ही लोगों की तबीयत खराब होने लगी. कुछ लोगों को रात में ही अस्पताल में भर्ती करा दिया गया. मृतकों के परिजनों ने बताया कि सभी लोगों ने माहुल कस्बे की ही एक देसी शराब की दुकान से शराब खरीदकर पी थी. मामले अब तक सात लोगों ने दम तोड़ दिया है. वहीं, 35 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










