PHOTOS: प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी ने रामलला को किया दंडवत प्रणाम, देखें समारोह की भव्य तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन
PHOTOS: प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी ने रामलला को किया दंडवत प्रणाम, देखें समारोह की भव्य तस्वीरें

**EDS: GRAB VIA PMINDIA WEBSITE** Ayodhya: Prime Minister Narendra Modi prostrates before the idol of Ram Lalla during the ‘Pran Pratishtha’ rituals at the Ram Mandir, in Ayodhya, Monday, Jan. 22, 2024. (PTI Photo)(PTI01_22_2024_000164B)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह में सोमवार को श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई और देश-विदेश में लाखों रामभक्त इसके साक्षी बने.

विज्ञापन
undefined

प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सेना के हेलीकॉप्टरों ने नवनिर्मित रामजन्मभूमि मंदिर पर पुष्प वर्षा की. अयोध्या राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर देशभर में रामोत्सव मनाया जा रहा है.

undefined

प्राण-प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक भाषण दिया. उन्होंने इस अवसर पर कहा, हमारे रामलला अब टेंट में नहीं, बल्कि भव्य मंदिर में रहेंगे.

undefined

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, अयोध्या धाम में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का अलौकिक क्षण हर किसी को भाव-विभोर करने वाला है.

undefined

इस दिव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेरा परम सौभाग्य है. जय सियाराम !

undefined

प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बाद मोदी ने भगवान राम को साष्टांग प्रणाम किया.

undefined

सुनहरी रंग का कुर्ता, क्रीम रंग की धोती और उत्तरीय पहने प्रधानमंत्री मोदी नवनिर्मित राम मंदिर के मुख्य द्वार से अंदर तक पैदल चलकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और गर्भगृह में प्रवेश किया.

undefined

प्रधानमंत्री इस दौरान अपने हाथ में लाल रंग के कपड़े में लिपटा हुआ चांदी का एक छत्र भी लेकर आए थे.

undefined

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत की उपस्थिति में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ से संबंधित अनुष्ठान किए.

undefined

राम लला की पूता करते पीएम मोदीदोपहर साढ़े बारह बजे (12-29) बजे रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की गयी.

undefined

गर्भगृह से मोदी करीब 8,000 लोगों को संबोधित करने के लिए एक अन्य स्थान की ओर गए. इन लोगों में संत, राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े लोग और मनोरंजन, खेल तथा उद्योग जगत की हस्तियां शामिल रहीं.

undefined

प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी ने कुबेर टीला स्थित शिव मंदिर में पुजा अर्चना की. उसके बाद जटायु की मूर्ति पर फूल अर्पित किए. वह राम मंदिर के निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों से भी बातचीत की और उनपर फूलों की वर्षा की.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola