रामलला के दर्शन को परिवार समेत अयोध्या जाएंगे सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के CM भगवंत मान भी होंगे साथ
Published by : Pritish Sahay Updated At : 11 Feb 2024 4:24 PM
सीएम अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन करने कल अयोध्या जाएंगे. केजरीवाल के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी अयोध्या जा रहे हैं. राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वो अपने पूरे परिवार के साथ जल्द ही रामलला के दर्शन को अयोध्या जाएंगे.
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कल यानी सोमवार (12 फरवरी) को अयोध्या जा रहे हैं. अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली के सीएम रामलला के दर्शन करेंगे. उनके साथ पंजाब से सीएम भगवंत मान भी होंगे. गौरतलब है कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद ही अयोध्या जाने की बात कही थी. हालांकि उन्होंने उस समय तारीख को लेकर कोई बात नहीं कही था. शनिवार को उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वो सोमवार को रामलला के दर्शन के लिए अपने माता-पिता, पत्नी और बच्चों के साथ अयोध्या जाने वाले हैं.
आम आदमी पार्टी ने की तारीख की पुष्टि
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शामिल नहीं हुए थे. उस समय उन्होंने कहा था कि वो अपने पूरे परिवार के साथ अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे. हालांकि तारीख को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं हुआ था कि केजरीवाल कब प्रभु राम के दर्शन करेंगे. आज यानी रविवार को आम आदमी पार्टी की ओर से साफ कर दिया गया कि कल यानी 12 फरवरी को सीएम केजरीवाल अयोध्या जाएंगे जहां वह राम मंदिर के दर्शन करेंगे. उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी होंगे.
पंजाब के तरनतारन में केजरीवाल ने किया थर्मल प्लांट का उद्घाटन
गौरतलब है कि पंजाब के तरनतारन में आज यानी रविवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने 1000 करोड़ से ज्यादा की लागत वाले थर्मल प्लांट का उद्घाटन किया. इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह 540 मेगावाट का बिजली संयंत्र निजी क्षेत्र से खरीदा गया है और अब इसे सरकार की ओर से चलाया जाएगा. यह कोई मुनाफा नहीं पैदा कर रहा था और बिजली जो उत्पादन किया जा रहा था वह महंगा था. अब यह संयंत्र राज्य सरकार के अधीन अधिक लाभदायक होगा, और बिजली सस्ती दरों पर प्रदान की जाएगी. इतना बड़ा बिजली संयंत्र अन्यथा 4000 करोड़ रुपये का होता, लेकिन हमने इसे खरीदा सिर्फ 1000 करोड़ रुपये में खरीदा.
#WATCH | Tarn Taran, Punjab: AAP National Convenor and Delhi CM Arvind Kejriwal says, "… This 540 MW power plant has been bought from the private sector and it will now be run by the government. It was not generating any profits and the electricity that was being produced was… pic.twitter.com/Rk46zidpiI
— ANI (@ANI) February 11, 2024
22 जनवरी को हुआ था प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम
गौरतलब है कि बीते महीने यानी जनवरी के 22 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी. 23 जनवरी से इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया था. इसके बाद से हर दिन लाखों लोग अयोध्या का दौरा कर रामलला के दर्शन कर रहे हैं. आज यानी रविवार को ही उत्तर प्रदेश के सभी बीजेपी विधायकों ने रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचे. इनके साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी थे.
Also Read: UAE के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, दो दिवसीय राजकीय दौरे पर मंगलवार को होंगे रवाना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










