ePaper

लखनऊ में धरना-प्रदर्शन पर यूपी सरकार पर हाइकोर्ट हुआ सख्त, स्वत: संज्ञान के बाद पूछा..

Updated at : 04 Apr 2018 2:24 PM (IST)
विज्ञापन
लखनऊ में धरना-प्रदर्शन पर यूपी सरकार पर हाइकोर्ट हुआ सख्त, स्वत: संज्ञान के बाद पूछा..

लखनऊ : इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने हाल में राजधानी के अंदर बीपीएड डिग्रीधारकों के धरना-प्रदर्शन के कारण आम लोगों को हुई दिक्कतों का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्य सचिव, गृह विभाग के प्रमुख सचिव और पुलिस महानिदेशक को इस समस्या के समाधान के लिये उठाये गये कदमों के बारे में […]

विज्ञापन

लखनऊ : इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने हाल में राजधानी के अंदर बीपीएड डिग्रीधारकों के धरना-प्रदर्शन के कारण आम लोगों को हुई दिक्कतों का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्य सचिव, गृह विभाग के प्रमुख सचिव और पुलिस महानिदेशक को इस समस्या के समाधान के लिये उठाये गये कदमों के बारे में 10 अप्रैल तक अवगत कराने के आदेश दिये हैं.

अदालत ने शासन को निर्देश दिये कि वह ऐसे धरना-प्रदर्शन के लिये शहर के बाहर इंतजाम करे. यह आदेश न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति अब्दुल मोईन की खंडपीठ ने गत 28 मार्च को बीपीएड प्रदर्शनकारियों की वजह से लखनऊ में हुई ट्रैफिक समस्या की खबरों का स्वतः संज्ञान लेते हुए यह आदेश दिया है. अदालत ने कहा कि विरोध प्रदर्शन लोगों की असंतुष्टि जाहिर करने का एक जरिया हो सकती है लेकिन इसकी वजह आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़े तो इसकी इजाजत नहीं दी जा सकती.

स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वालों, आवश्यक कार्य से बस-ट्रेन पकड़ने निकले लोगों और मरीजों को ऐसे विरोध प्रदर्शनों के कारण लगने वाले जाम से खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. अदालत ने कहा कि वह स्थानीय प्रशासन के इस रवैये से स्तब्ध है कि पहले वह ऐसे प्रदर्शनों की इजाजत दे देते हैं और फिर उन्हें नियंत्रित करने की व्यवस्था भी नहीं करते. ऐसा लगता है सरकार ने भी सड़क और राजमार्गों पर ऐसे प्रदर्शनों को कंट्रोल करने के लिए कुछ भी नहीं किया है.

लखनऊ में धरना स्थल के लिए रमाबाई पार्क को चिन्हित किया गया है लेकिन प्रदर्शनकारी शहर के बीचोबीच ही प्रदर्शन करते हैं. न्यायालय ने मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक को प्रतिवादी बनाने का आदेश देते हुए इन सभी से 10 अप्रैल को जवाब मांगा है. मामले की अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी.

यह भी पढ़ें-
दिव्यांग पति को कंधे पर लादकर सीएमओ ऑफिस पहुंची महिला, लाचार सिस्टम की दर्दनाक तस्वीर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola