अनारा गुप्ता को नोटिस भेजने की तैयारी में इलाहाबाद पुलिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2017 5:33 PM
इलाहाबाद : फर्जी कंपनियों के जरिये फिल्म उद्योग में निवेश के नाम पर जनता से करीब 200 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में इलाहाबाद पुलिस ने मिस जम्मू रह चुकी अनारा गुप्ता को नोटिस भेजने की तैयारी की है. यह नोटिस अनारा गुप्ता के मुंबई के पते पर भेजी जायेगी. अपर पुलिस अधीक्षक (एसटीएफ) […]
इलाहाबाद : फर्जी कंपनियों के जरिये फिल्म उद्योग में निवेश के नाम पर जनता से करीब 200 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में इलाहाबाद पुलिस ने मिस जम्मू रह चुकी अनारा गुप्ता को नोटिस भेजने की तैयारी की है. यह नोटिस अनारा गुप्ता के मुंबई के पते पर भेजी जायेगी.
अपर पुलिस अधीक्षक (एसटीएफ) प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि लखनऊ और इलाहाबाद में इस फर्जीवाड़े को लेकर दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में अनारा गुप्ता नामजद है और वह वांछित है, इसलिए इलाहाबाद की सिविल लाइंस पुलिस ने अनारा गुप्ता को नोटिस भेजने की तैयारी की है. उन्होंने बताया कि एम्परर मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और फिनकार्प क्वाइन नाम की कंपनी के जरिए इस धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार ओम प्रकाश और कंपनी के निदेशक शत्रुघ्न सिंह ने भी अपने बयान में अनारा गुप्ता का नाम लिया है.
उल्लेखनीय है कि गत 30 नवंबर को एसटीएफ ने इस धोखाधड़ी में शामिल गिरोह का पर्दाफाश किया था और इस गिरोह के सदस्य ओम प्रकाश को गिरफ्तार किया था. ओम प्रकाश ने एसटीएफ टीम को दी जानकारी में बताया था कि इन कंपनियों का विस्तार उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ आदि राज्यों के विभिन्न जिलों में किया गया है और इससे लगभग 45 हजार लोग जुड़े हैं एवं 150-200 करोड़ रुपये कंपनी के विभिन्न खातों में जमा किये गये हैं.
एसटीएफ के मुताबिक, लखनऊ और चंडीगढ में हुए कंपनी के कई कार्यक्रमों में अनारा गुप्ता, भोजपुरी कलाकारों के साथ शामिल हुई थीं. ठगी के इस मामले को लेकर इलाहाबाद के सिविल लाइंस थाने और लखनऊ के विभूति खंड थाने में प्राथमिकी दर्ज करायीगयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










