Varanasi News: वाराणसी पहुंचे अजय देवगन, काशी विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

Published by : Shweta Pandey Updated At : 25 Nov 2022 11:19 AM

विज्ञापन

Varanasi News: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म 'दृश्यम 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इस बीच कल यानी 24 नवंबर को अजय देवगन बनारस गए थे. जहां उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की तरह लाइन में लगकर दर्शन पूजन किया.

विज्ञापन

Varanasi News: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म ‘दृश्यम 2’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इस बीच कल यानी 24 नवंबर को अजय देवगन बनारस गए थे. जहां उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की तरह लाइन में लगकर दर्शन पूजन किया.

दरअसल, अजय देवगन गुरुवार को वाराणसी अपने निजी विमान से पहुंचे. इस दौरान एयरपोर्ट पर भारी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया. एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच अजय देवगन वाहनों के काफिले के साथ शहर में आए. अजय देवगन इस दौरान चेतसिंहघाट से गंगा में मोटर बोट के जरिये रामनगर दुर्ग पहुंचे. जहां उन्होंने दुर्ग में अपनी अपकमिगं फिल्म की शूटिंग में हिस्सा लिया.

फिल्म ‘भोला” का टीजर रिलीज

बता दें कि अजय देवगन कि अपकमिंग फिल्म ‘भोला’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है. इस टीजर को देखने के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुक दिखने को मिल रहा है. वहीं अपनी आने वाली फिल्म भोला की सफलता के लिए अजय देवगन ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी किए. यह मूवी साउथ फिल्म ‘कैथी’ का हिंदी रीमेक है.फिल्म भोला को अजय देवगन ने ही निर्देशन और प्रोड्यूस किए हैं. यह फिल्म 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola