प्राइवेट कंपनी के एटीएम को तोड़कर साथ ले जाने का बदमाशों ने किया प्रयास, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

Updated at : 10 Jul 2022 5:30 PM (IST)
विज्ञापन
प्राइवेट कंपनी के एटीएम को तोड़कर साथ ले जाने का बदमाशों ने किया प्रयास, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

थाना ताजगंज क्षेत्र के स्यामो मोड़ स्थित मार्केट में लगे हुए इंडिया वन कंपनी के एटीएम को शनिवार रात तोड़ने का प्रयास किया गया. अज्ञात बदमाशों ने एटीएम की स्क्रीन को तोड़ दिया और मशीन को अपने साथ उठाकर ले जाने की कोशिश की. लेकिन जब वह इसमें सफल नहीं हो सके तो वहां से फरार हो गए.

विज्ञापन

Agra News: यूपी की ताजनगरी आगरा में एक प्राइवेट कंपनी के एटीएम को कुछ बदमाशों ने तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन जब वह उसमें सफल नहीं हो पाए तो वहां से भाग गए. रविवार को जब एक व्यक्ति एटीएम से पैसे निकालने पहुंचा तो वह एटीएम को टूटा हुआ देख हड़बड़ा गया और पुलिस को घटना की सूचना दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और सीसीटीवी कैमरों की छानबीन कर बदमाशों की तलाश में जुट गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना ताजगंज क्षेत्र के स्यामो मोड़ स्थित मार्केट में लगे हुए इंडिया वन कंपनी के एटीएम को शनिवार रात तोड़ने का प्रयास किया गया. अज्ञात बदमाशों ने एटीएम की स्क्रीन को तोड़ दिया और मशीन को अपने साथ उठाकर ले जाने की कोशिश की. लेकिन जब वह इसमें सफल नहीं हो सके तो वहां से फरार हो गए. रविवार को जब एक व्यक्ति एटीएम से पैसे निकालने आया तब उसे घटना की जानकारी हुई. उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी जिससे पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए.

क्षेत्राधिकारी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि शनिवार रात को एटीएम उखाड़ने का प्रयास किया गया था. और उसे गिरा भी दिया गया है. कंपनी की टीम को घटनास्थल पर बुला लिया गया और जांच की जा रही है. वहीं एटीएम की लूट करने आए बदमाश मशीन और कैश ले जाने में असफल साबित हुए हैं. जांच पड़ताल में एटीएम में रखा हुआ कैश पूर्ण रूप से सुरक्षित है. एटीएम केबिन में लगे हुए सीसीटीवी और आसपास के सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. ताजनगरी में एटीएम मशीन से पैसे निकालने और लूट की यह पहली वारदात नहीं है. इससे पहले भी कई एटीएम मशीन में लूट की वारदात को बदमाश अंजाम दे चुके हैं. शहर में अभी कई ऐसे एटीएम है जहां पर कोई भी सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola