Agra News: पहले जीता मालिक का विश्वास, फिर लगाया करोड़ों का चूना, फरार कर्मचारी की तलाश में जुटी पुलिस
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Dec 2022 12:25 PM
Agra Crime News: आगरा में ब्रिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का एक कर्मचारी एक करोड़ 37 लाख रुपये लेकर फरार हो गया है. यह रुपये वह बैंक में जमा करने के लिए गया था लेकिन उसने बैंक में जमा नहीं किया. कंपनी के मैनेजर की तहरीर पर रकाबगंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
Agra Crime News: आगरा में ब्रिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का एक कर्मचारी एक करोड़ 37 लाख रुपये लेकर फरार हो गया है. यह पैसा वह बैंक में जमा करने के लिए गया था लेकिन उसने बैंक में जमा नहीं किया. कंपनी के मैनेजर की तहरीर पर रकाबगंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी कर्मचारी की तलाश शुरू कर दी है. रुपये गायब होने की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.
सिकंदरा में ब्रिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का ऑफिस है. वहां पर विवेक कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी सुलतानपुरा सदर काम करता है. मैनेजर शिवपाल यादव का कहना है कि मंगलवार को दोपहर में एक बजे विवेक गाड़ी से सुरक्षाकर्मियों के साथ एक करोड़ 37 लाख रुपये रकाबगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा करने के लिए गया था.
सुरक्षाकर्मी विवेक को बैंक परिसर में छोड़कर वहां से चले गए. इधर विवेक ने यह पैसे जमा नहीं किए. तो मैनेजर ने विवेक को कॉल लगाया लेकिन उसका मोबाइल नंबर भी बंद आने लगा. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे देखे तो विवेक बैंक के बक्सों में से पैसे निकाल कर अपने बैग में रखता हुआ दिखाई दिया है. इसके बाद वह फरार हो गया.
Also Read: Kannauj Accident: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, कंटेनर में पीछे से घुसी कार, तीन लोगों की मौत
कर्मचारी जो रकम लेकर फरार हो गया है उस रकम को सुनकर रकाबगंज थाना पुलिस के भी पसीने छूट गए. इंस्पेक्टर रकाबगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है. टॉरेंट सहित कई बड़ी कंपनियों से ब्रिक्स इंडिया के द्वारा पैसा एकत्रित कर बैंक में जमा किया जाता है. विवेक दो-तीन साल से पैसे जमा करने का काम कर रहा था. और कंपनी की नजर में वह विश्वास पात्र था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










