Live Updates

Agnipath Scheme Protest Live: ‘अग्निपथ’ पर उत्तर प्रदेश में जमकर बवाल, 14 जिलों में फैली विरोध की आग

Updated:
विज्ञापन

Agnipath Scheme Protest UP Live Updates: अग्निपथ स्कीम को लेकर आज भी युवाओं का विरोध जारी है. उत्तर प्रदेश के 14 जिलों से हंगामे की खबरें सामने आ रही है. बलिया रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ की गयी. वहीं वाराणसी, अलीगढ़ और आगरा से भी विरोध की खबरे सामने आ रही हैं.

विज्ञापन

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर फ्लैग मार्च

अग्निपथ का जगह जगह पर हो रहे विरोध को देखते हुए आज गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ द्वारा रेलवे स्टेशन और स्टेशन परिसर में फ्लैग मार्च किया गया. जिससे हो रहे विरोध प्रदर्शन से यात्रियों में जो डर बना हुआ है वह कम हो सके बने. पुलिस ने यात्रियों को भरोसा दिलाया कि हम आपकी सुरक्षा के लिए मुस्तैद हैं.

अलीगढ़ में भी प्रदर्शन 

अग्निपथ योजना के विरोध में अलीगढ़ के टप्पल में प्रदर्शन हुआ. हाईवे पर जाम लगा दिया. पथराव भी हुआ. लोधा के खेरेश्वर चौराहे पर बड़ी संख्या में युवा एकत्रित हो गए, जिन्हें डीएम व एसएसपी ने समझाया, मगर युवा मान नहीं रहे. युवाओंं ने एक यूपी रोडवेज की बस में तोड़़फोड कर आग लगा दी.

यूपी के 14 जिलों में हिंसा 

अग्निपथ योजना को लेकर उत्तर प्रदेश में बवाल हो गया है. यूपी के कुल 14 जिलों से हिंसा की खबरें सामने आ रही है. बलिया, अलीगढ़, आगरा, मथुरा जैसे शहरों आगजनी और पथराव की हुई है.

मथुरा में भी बवाल

उत्तर प्रदेश के मथुरा में अग्निपथ योजना के खिलाफ युवा सड़क पर उतर आए हैं. मथुरा में जमकर बवाल की खबरें समने आ रही हैं. मथुरा में हाइवे पर पथराव की खबरें भी सामने आ रही हैं.

जीआरपी के जवानों की छुट्टियां रद्द

अग्निपथ योजना के विरोध को देखते हुए यूपी में जीआरपी के जवानों की छुट्टियां 23 जून तक रद्द कर दी गई है. उन्हें फौरन ड्यूटी पर लौटने को कहा गया. बताया जा रहा है कि विशेष परिस्थितियों में एडीजी रेलवे अवकाश स्वीकृत करेंगें.

वाराणसी में जमकर बवाल

सैन्य भर्ती की नई योजना अग्निपथ का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है. अग्निपथ के विरोध में छात्रों ने कई जगहों पर ट्रेन में आगजनी और जम कर विरोध किया जा रहा है. आज पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. आज सैकड़ों युवाओं ने वाराणसी के केंट स्टेशन पर विरोध करना शुरू कर दिया है. छात्रों ने पुलिस के बेरिकेट को गिरा दिया उसके बाद कैंट स्टेशन पर खड़ी रोडवेज बस और प्राइवेट बस के शीशे तोड़ने लगे और केंट स्टेशन पर सड़को पर दुकान दारो को लाठियो से पीटने लगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola