ePaper

Agneepath Protest: अग्निपथ पर UP में आज फिर बवाल, चंदौली में पुलिसकर्मियों पर हमला, जौनपुर में हाइवे जाम

Updated at : 18 Jun 2022 11:40 AM (IST)
विज्ञापन
Agneepath Protest: अग्निपथ पर UP में आज फिर बवाल, चंदौली में पुलिसकर्मियों पर हमला, जौनपुर में हाइवे जाम

Agneepath Protest: सेना में भर्ती की नई योजना अग्निपथ को लेकर देशभर में बवाल मचा है. युवा सड़कों पर उतर अग्निवीर की भर्ती को लेकर विरोध जाहिर कर रहे हैं. हिंसा की आंच उत्तर प्रदेश के तमाम शहरों में भी फैली. वहीं यूपी के जौनपुर जिले में अग्निपथ योजना के खिलाफ आज लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन हो रहा है.

विज्ञापन

Agneepath Protest: सेना में भर्ती की नई योजना अग्निपथ को लेकर देशभर में बवाल मचा है. युवा सड़कों पर उतर अग्निवीर की भर्ती को लेकर विरोध जाहिर कर रहे हैं. हिंसा की आंच उत्तर प्रदेश के तमाम शहरों में भी फैली. वहीं यूपी के जौनपुर जिले में अग्निपथ योजना के खिलाफ आज लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन हो रहा है. शनिवार सुबह ही सैकड़ों की संख्या में युवक सड़कों पर उतर गए. जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर प्रदर्शनकारियों ने कई बाइकें, रोडवेज बस समेत कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया.

जौनपुर में बवाल 

मिली जानकारी के मुताबिक युवकों के प्रदर्शन के कारण सवा घंटे तक जौनपुर प्रयागराज मार्ग अवरुद्ध रहा. आम राहगिर डर के मारे एक पेट्रोल पंप पर खड़े होकर बवाल के शांत होने का इंतजार करते रहे. शनिवार सुबह आठ बजे से शुरू हुआ उपद्रव करीब सवा दस बजे जाकर शांत हुआ. इसके बाद जौनपुर प्रयागराज मार्ग पर आवागमन चालू हो सका. उपद्रव कर रहे लोगों और पुलिस के बीच मुठभेड़ भी हुई. एक तरफ से उपद्रव करने वाले पत्थर चला रहे थे तो दूसरी ओर से पुलिस वाले आंसू गैस के गोले छोड़े.

Also Read: Agnipath Scheme पर यूपी में बवाल, बलिया से लेकर बनारस तक विरोध प्रदर्शन, देखें VIDEO
चंदौली में पुलिसकर्मियों पर हमला

चंदौली में अग्नीपथ स्कीम के विरोध में आक्रोशित युवकों ने कुछमन स्टेशन पर पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया है. इस बीच मौके पर मौजूद सब इस्पेक्टर गंगाधर मौर्या घायल हो गए. पुलिसकर्म‍ियों ने उन्‍हें निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. मौके पर जीआरपी, आरपीएफ सहित जिला पुलिस बड़ी संख्‍या में तैनात है. तोड़फोड़ के बाद युवा मौके से फरार हैं. गंगाधर मौर्य अलीनगर थानाक्षेत्र के तारा जीवनपुर चौकी इंचार्ज हैं.

वहीं, यूपी पुलिस ने अग्निपथ योजना के खिलाफ उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई शुरू कर दी है. अब तक 260 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. यूपी के 6 जिलों में हिंसा करने वालों की गिरफ्तारी हुई है. जिसमें बलिया से 109, मथुरा से 70 अलीगढ़ से 30 आगरा से 9 , वाराणसी कमिश्नरेट से 27 और नोएडा से 15 लोग गिरफ्तार हुए हैं. इसके अलावा बलिया के बाद अयोध्‍या में धारा 144 लागू कर दी गई है.‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ यूपी में अब तक 6 एफआईआर दर्ज की गई हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola