ePaper

Lucknow News: अपर सिविल जज स्वतंत्र सिंह रावत को मिली जान से मारने की धमकी, दर्ज कराई FIR, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 31 Jan 2023 9:59 AM (IST)
विज्ञापन
Lucknow News: अपर सिविल जज स्वतंत्र सिंह रावत को मिली जान से मारने की धमकी, दर्ज कराई FIR, जांच में जुटी पुलिस

Lucknow News: लखनऊ में अपर सिविल जज स्वतंत्र सिंह रावत को धमकी मिली है. रावत को धमकी भरा पत्र भेजने वाले ने एक मुकदमे का हवाला देते हुए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है. मामले में सिविल जज ने वजीरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है.

विज्ञापन

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow)में अपर सिविल जज स्वतंत्र सिंह रावत (additional civil judge) को धमकी मिली है. रावत को धमकी भरा पत्र भेजने वाले ने एक मुकदमे का हवाला देते हुए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है. मामले में सिविल जज ने वजीरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है. पुलिस, पत्र भेजने वाले की तलाश शुरू कर दी है.

क्या कहा वजीरगंज थाने इंस्पेक्टर ने

वजीरगंज थाने के इंस्पेक्टर मनोज मिश्र ने बताया अपर सिविल जज स्वतंत्र सिंह रावत का न्यायालय कमरा नंबर 44 में है. लखनऊ के मॉल एवेन्यू निवासी सुमित के नाम से व्यक्ति ने 25 जनवरी को जज को स्पीड पोस्ट भेजा गया था. इसमें भेजने वाले का नाम हिमांशु कुमार उर्फ सुमित, पता 76 माल एवेन्यू, हजरतगंज लिखा है. पत्र में किसी मुकदमे का जिक्र करते हुए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी दी गई है.

Also Read: Lucknow Crime: मधुरिमा रेस्टोरेंट के मालिक को जान से मारने की धमकी, 2.5 करोड़ की मांगी रंगदारी, एफआईआर दर्ज धमकी देने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

अपर सिविल जज स्वतंत्र सिंह रावत की तहरीर पर वजीरगंज थाने में तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दो टीम गठित की है. जिस डाकघर से पत्र भेजा गया है, वहां पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रही है. पुलिस सूत्रों ने बताया पत्र में जिस सुमित का नाम लिखा हुआ है उससे भी पूछताछ की जाएगी.

undefined
हाल ही में मधुरिमा रेस्टोरेंट के मालिक को मिली थी धमकी

आपको बता दें कि हाल ही में लखनऊ में चर्चित मधुरिमा रेस्टोरेंट के मालिक मनीष कुमार गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने के साथ रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था. आरोप है कि रेस्टोरेंट के मालिक से तीन लोगों ने ढाई करोड़ की रंगदारी की मांग की थी. इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया था. तहरीर के आधार पर विभूतिखंड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola