Varaansi News: BHU में आमने-सामने आए छात्रों के दो गुट, मारपीट में 5 स्टूडेंट घायल, जांच में जुटी पुलिस
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Sep 2022 8:38 AM
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट और पथराव में करीब 5 छात्र बुरी तरह से घायल हो गए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. मारपीट की घटना से नाराज एलबीएस होस्टल के छात्र कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए.
Varaansi News: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में रविवार की देर रात को छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट और पथराव का मामला सामने आया है. इस पूरी घटना में करीब 5 छात्र घायल हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. मारपीट की घटना से नाराज एलबीएस होस्टल के छात्र कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए. बीएचयू परिसर में मारपीट और पत्थरबाजी की घटना की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है.
बीएचयू के बिरला हॉस्टल और एलबीएस के छात्र मामूली सी बात पर आमने-सामने आ गए. दोनों गुटो में मारपीट के बाद जमकर पत्थरबाजी हुई. मारपीट में छात्रों के दोनों गुट से 5 छात्र घायल हो गए. मारपीट की घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं. छात्रों के अनुसार, किसी ने बर्थडे पार्टी को लेकर विवाद बताया किसी ने भारत पाक मैच के दौरान आपसी नोकझोंक की वजह बताई. फिलहाल. मारपीट का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.
बीएचयू में छात्रों के दो गुटों में पत्थरबाजी की सूचना पर भेलूपुर एसीपी और कई थानों की फोर्स पहुंची और छात्रों को समझाने का प्रयास किया. धरने पर बैठे बीएचयू एलबीएस के छात्रों ने कार्रवाई की मांग की. साथ ही आरोप लगाया की बाहरी लोगो ने आकर हॉस्टल में मारपीट की है. घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है.
रिपोर्ट- विपिन सिंह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










