ePaper

रात में दफ्तर खोल कर जयाप्रदा का लाइसेंस बनाने पर भाजपा ने जताई कडी आपत्ति

Updated at : 28 May 2015 4:37 PM (IST)
विज्ञापन
रात में दफ्तर खोल कर जयाप्रदा का लाइसेंस बनाने पर भाजपा ने जताई कडी आपत्ति

लखनउ : भारतीय जनता पार्टी ने अमर सिंह की करीबी मानी जाने वाली फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा का ड्राइविंग लाइसेंस रात में आरटीओ कार्यालय खोलकर बनाये जाने पर कडी आपत्ति करते हुए आज आरोप लगाया कि सत्ता के नशे में चूर सपा सरकार नियम और कानून का खुला उल्लंघन करने पर आमादा है. प्रदेश भाजपा प्रवक्ता […]

विज्ञापन

लखनउ : भारतीय जनता पार्टी ने अमर सिंह की करीबी मानी जाने वाली फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा का ड्राइविंग लाइसेंस रात में आरटीओ कार्यालय खोलकर बनाये जाने पर कडी आपत्ति करते हुए आज आरोप लगाया कि सत्ता के नशे में चूर सपा सरकार नियम और कानून का खुला उल्लंघन करने पर आमादा है.

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता चंद्रमोहन ने कहा, ‘ सपा सरकार को आखिर ऐसी क्या जरुरत महसूस हुई कि फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा का ड्राइविंग लाइसेंस रात में दफ्तर खोलकर बनवाया गया. अगर आरटीओ कार्यालय में जयाप्रदा का लाइसेंस रात में बन सकता है तो आम आदमी का क्यों नहीं.’

चंद्रमोहन ने आरोप लगाया कि इससे साफ जाहिर होता है कि सपा सरकार के शासनकाल में सभी नियम कानून गरीबों और असहायों के लिए हैं जबकि अपने ‘दुलारे’ लोगों के लिए यह सरकार किसी भी हद तक जा सकती है. उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष आरटीओ कार्यालय में वीआईपी नंबर के पंजीकरण में भ्रष्टाचार का मामला सामने आ चुका है.

उल्लेखनीय है कि कानपुर रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आरटीओ कार्यालय पर जयाप्रदा कल रात नौ बजकर 30 मिनट पर पहुंची थीं. उनका ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया दस मिनट में पूरी कर ली गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola