दहेज मांगने पर खाप पंचायत ने सेना के जवान की शादी पर लगाया प्रतिबंध
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) : दहेज प्रथा के खिलाफ अनूठा कदम उठाते हुए एक खाप पंचायत ने दहेज मांगने वाले सेना के एक जवान की शादी पर दो साल तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया है. यह घटना जिले के रसूलपुर गांव की है. बालयान खाप पंचायत प्रमुख नरेश टिकैत ने कहा कि दहेज में कार […]
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) : दहेज प्रथा के खिलाफ अनूठा कदम उठाते हुए एक खाप पंचायत ने दहेज मांगने वाले सेना के एक जवान की शादी पर दो साल तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया है. यह घटना जिले के रसूलपुर गांव की है.
बालयान खाप पंचायत प्रमुख नरेश टिकैत ने कहा कि दहेज में कार मांगने पर कल शाम जवान की शादी करने पर दो साल तक के लिए प्रतिबंध लगा और 81,000 रुपया का जुर्माना भी लगाया.
उन्होंने बताया कि जवान की शादी 24 अप्रैल को तय हुयी थी. बाद में उसके परिजन ने कासिमपुर गांव की लडकी के परिजन से दहेज में कार की मांग की.
टिकैट ने बताया कि विवाद को लेकर लडकी के परिवार के आग्रह पर पंचायत बुलायी गयी. पंचायत में दोनों पक्षों के सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










