गीताप्रेस में तालाबंदी समाप्त

Updated:
विज्ञापन
गीताप्रेस में तालाबंदी समाप्त

गोरखपुर : भारत के मशहूर प्रेस गीताप्रेस में तालाबंदी आज समाप्त हो गयी. यह प्रेस उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में स्थित है. जिलाधिकारी रंजन कुमार ने बताया कि उन्होंने गीताप्रेस के न्यासियों, श्रमिक प्रतिनिधियों और उप श्रमायुक्त के साथ बैठक की और उसके बाद गीताप्रेस की तालाबंदी तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का ऐलान किया. […]

विज्ञापन

गोरखपुर : भारत के मशहूर प्रेस गीताप्रेस में तालाबंदी आज समाप्त हो गयी. यह प्रेस उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में स्थित है. जिलाधिकारी रंजन कुमार ने बताया कि उन्होंने गीताप्रेस के न्यासियों, श्रमिक प्रतिनिधियों और उप श्रमायुक्त के साथ बैठक की और उसके बाद गीताप्रेस की तालाबंदी तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का ऐलान किया.

उन्होंने बताया कि विश्व प्रसिद्ध गीताप्रेस में श्रमिक आंदोलन के कारण न्यासियों ने कल मुख्य गेट पर तालाबंदी की सूचना चस्पां कर दी थी.इस फैसले से श्रमिकों में गुस्से और असंतोष की स्थिति बन गयी. श्रमिकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना भी दिया.

जिलाधिकारी ने आज उप श्रमायुक्त (गोरखपुर) आर पी गुप्ता, गीताप्रेस के न्यासियों तथा कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और न्यासियों को तालाबंदी समाप्त करने का निर्देश दिया. कुमार ने कहा कि तालाबंदी किसी भी स्थिति में उचित नहीं है.

उन्होंने न्यासियों से विगत दिनों बर्खास्त किये गये चार कर्मचारियों को तुरंत बहाल करने का निर्देश भी दिया. जिलाधिकारी ने 24 दिसंबर को उप श्रमायुक्त, न्यासियों और कर्मचारियों की बैठक बुलायी है, जिसमें कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के बारे में बातचीत होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola