UP Corona Update: बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 226 नए मामले सामने आए, सूबे में 1122 केस एक्टिव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Apr 2022 5:29 PM
कोरोना संक्रमण के 226 नये मामले आये हैं. प्रदेश में अब तक कुल 11 करोड़ 4 लाख 91 हजार 163 सैम्पल की जांच की गई. उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटों में 146 लोग तथा अब तक कुल 20 लाख 48 हजार 55 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं. प्रदेश में कोरोना के कुल 1122 एक्टिव मामले हैं.
Lucknow News: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को एक दिन में कुल 1 लाख 25,940 सैम्पल की जांच की गई. कोरोना संक्रमण के 226 नये मामले आये हैं. प्रदेश में अब तक कुल 11 करोड़ 4 लाख 91 हजार 163 सैम्पल की जांच की गई. उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटों में 146 लोग तथा अब तक कुल 20 लाख 48 हजार 55 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं. प्रदेश में कोरोना के कुल 1122 एक्टिव मामले हैं.
प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरंतर किया जा रहा है. प्रदेश में 5,43,297 वैक्सीन की डोज दी गई है. प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल पहली डोज 15 करोड़ 29 लाख 3 हजार 516 तथा दूसरी डोज 12 करोड़ 85 लाख 75 हजार 45 दी गई. उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष की आयु वर्ग को शुक्रवार तक कुल पहली डोज 1,32,44,549 तथा दूसरी डोज 88,30,492 दी गई है. 12 से 14 वर्ष की आयु वर्ग को कुल पहली डोज 40,28,664 तथा 43,768 दूसरी डोज दी गई है. 26,68,343 प्रीकॉशन डोज दी गई है. उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 31,02,94,377 वैक्सीन की डोज दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










