ePaper

School Reopen : एक्शन में गहलोत सरकार !राजस्थान में कभी भी हो सकता है कोचिंग और स्कूल खोलने का ऐलान

Updated at : 28 Dec 2020 12:20 PM (IST)
विज्ञापन
School Reopen : एक्शन में गहलोत सरकार !राजस्थान में कभी भी हो सकता है कोचिंग और स्कूल खोलने का ऐलान

School Reopening Latest update in rajasthan : कोरोनावायरस (Coronvirus) के बढ़ते प्रभाव के बीच राजस्थान में नए साल से कोचिंग संस्थान और स्कूल खोलने पर फैसला किया जा सकता है. बताया जा रहा है कि सीएम अशोक गहलोत एक या दो दिन में इसकी घोषणा भी कर देंगे. राज्य के शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने इसके संकेत भी दिए हैं.

विज्ञापन

School reopen: कोरोनावायरस (Coronvirus) के बढ़ते प्रभाव के बीच राजस्थान में नए साल से कोचिंग संस्थान और स्कूल खोलने पर फैसला किया जा सकता है. बताया जा रहा है कि सीएम अशोक गहलोत एक या दो दिन में इसकी घोषणा भी कर देंगे. राज्य के शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने इसके संकेत भी दिए हैं. सीएम स्कूल खोलने को लेकर कभी भी मीटिंग बुला सकते हैं.

राजस्थान के शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) ने स्कूल खोलने के सवाल पर कहा कि जल्द ही गृह विभाग और स्वास्थ्य विभाग के साथ सीएम बैठक करेंगे. इसी बैठक में कोचिंग संस्थान और स्कूल खोलने पर निर्णय लिया जा सकता है. राजस्थान में 31 दिसंबर तक स्कूल और कोचिंग संस्थान बंद है.

कोटा है देश में हब- राजस्थान का कोटा शहर पूरे देश में एजुकेशन का हब है. अगर राजस्थान में कॉलेज स्कूल खोलने का फैसला होता है, तो कोटा में भी कोचिंग संस्थान खोला जा सकता है. हालांकि अंतिम फैसला सरकार हेल्थ डिपार्टमेंट के रिपोर्ट कए आधार पर ही करेगी.

गौरतलब है कि राजस्थान में 31 दिसंबर तक सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद रखा गया है. हालांकि, पहले वहां 30 नवंबर से स्कूल खाले की बात कही गई थी. लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला किया गया. सरकार ने यह बैन 1 दिसंबर को लगाया था.

गहलोत करेंगे बैठक- बताया जा रहा है कि स्कूल और कोचिंग खोलने की लगातार मांग को देखते हुए सीएम अशोक गहलोत गृह विभाग, शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक करेंंगे. बैठक में फीडबैक के आधार पर ही स्कूल खोलने का निर्णय लिया जाएगा.

Also Read: Bihar News : कौन हैं RCP Singh, जिन पर नीतीश कुमार ने जताया भरोसा, JDU के ‘चाणक्य’ के बारे में जानिए

Posted by : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola