ePaper

राजस्थान में स्कूल खोलने को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं, Corona Third Wave के खतरे के बीच बोले अशोक गहलोत

Updated at : 03 Aug 2021 4:53 PM (IST)
विज्ञापन
राजस्थान में स्कूल खोलने को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं, Corona Third Wave के खतरे के बीच बोले अशोक गहलोत

School Reopen Latest News: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आगे कहा कि कोरोना की तीसरी लहर (Coronavirus Third Wave) को लेकर कुछ स्पष्टता नहीं है. ऐसे में राज्य में स्कूल खोलने की कोई जल्दबाजी नहीं है.

विज्ञापन

राजस्थान में स्कूल खोले जाने पर संशय लगातार जारी है. इसी बीच सीएम अशोक गहलोत ने बयान देते हुए कहा है कि राज्य में स्कूल खोलने को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं है. सीएम के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि राज्य में इस महीने स्कूल नहीं खोले जाएंगे.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नीति आयोग के सदस्य और कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर बनाई गई कमिटी के अध्यक्ष वीके पॉल के साथ मीटिंग के बाद सीएम ने कहा कि हमें उम्मीद है कि केंद्र सरकार जल्द ही शिक्षण संस्थानों खोलने को लेकर गाइडलाइन जारी कर सकती है. सीएम ने आगे कहा कि इसी आधार पर स्कूल खोलने का फैसला किया जाएगा.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आगे कहा कि कोरोना की तीसरी लहर (Coronavirus Third Wave) को लेकर कुछ स्पष्टता नहीं है. ऐसे में राज्य में स्कूल खोलने की कोई जल्दबाजी नहीं है. उन्होंने कहा कि अब केंद्र ही शिक्षण संस्थान खोलने पर गाइडलाइन जारी करेगी. बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर आने के बाद राजस्थान में स्कूल बंद कर दिए गए थे.

सरकार ने किया था ऐलान– इससे पहले शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) ने राज्य में 2 अगस्त से सभी स्कूल खोलने का ऐलान किया था. हालांकि बाद में सीएम के हस्तक्षेप के बाद राज्य में स्कूल खोलने के एसओपी के लिए पांच मंत्रियों की कमेटी बनाई गई थी. हालांकि अब सीएम के इस बयान के बाद राज्य में स्कूल खोलने को लेकर सस्पेंस गहराता जा रहा है.

Also Read: School Reopen: स्कूल खुल गये,पहली से 10वीं तक के बच्चे जाएंगे पढ़ने,UP-झारखंड सरकार ने कही ये बात,दिल्ली में..

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola