ePaper

School Reopen : राजस्थान में कभी भी हो सकता है कोचिंग-स्कूल खोलने का ऐलान ! जानें गहलोत सरकार का क्या है प्लान

Updated at : 01 Jan 2021 3:53 PM (IST)
विज्ञापन
School Reopen : राजस्थान में कभी भी हो सकता है कोचिंग-स्कूल खोलने का ऐलान ! जानें गहलोत सरकार का क्या है प्लान

National

School Reopen In Rajasthan Latest update : राजस्थान में स्कूल और कोचिंग खोलने को लेकर हलचल तेज हो गई है. राज्य में स्कूल खोलने को लेकर कभी भी ऐलान किया जा सकता है. राज्य के सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) जल्द ही इसपर बैठक करने वाले हैं. बताया जा रहा है कि राज्य में 1-2 दिन में स्कूल खोलने का एसओपी जारी किया जा सकता है.

विज्ञापन

School Reopen : राजस्थान में स्कूल और कोचिंग खोलने को लेकर हलचल तेज हो गई है. राज्य में स्कूल खोलने को लेकर कभी भी ऐलान किया जा सकता है. राज्य के सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) जल्द ही इसपर बैठक करने वाले हैं. बताया जा रहा है कि राज्य में 1-2 दिन में स्कूल खोलने का एसओपी जारी किया जा सकता है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्कूल और राज्य में कोचिंग खोलने की फाइल पर सीएम अशोक गहलोत जल्द ही बैठक करेंगे. बैठक के बाद स्कूर खोलने का आदेश जारी किया जाएगा. बताया जा रहा है कि कभी 8 से ऊपर के स्कूल भी खोला जाएगा. वहीं कोचिंग खोलने पर भी बड़ा ऐलान किया जाएगा.

सरकार का ये है प्लान– राजस्थान के शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) ने स्कूल खोलने के सवाल पर कहा कि जल्द ही गृह विभाग और स्वास्थ्य विभाग के साथ सीएम बैठक करेंगे. इसी बैठक में कोचिंग संस्थान और स्कूल खोलने पर निर्णय लिया जा सकता है. सरकार की कोशिश है कि स्कूल खोलने के बाद भी राज्य में कोरोना पांव न पसारे. इसके लिए तमाम उपाय किए जा रहे हैं.

कोटा है देश में हब– राजस्थान का कोटा शहर पूरे देश में एजुकेशन का हब है. अगर राजस्थान में कॉलेज स्कूल खोलने का फैसला होता है, तो कोटा में भी कोचिंग संस्थान खोला जा सकता है. हालांकि अंतिम फैसला सरकार हेल्थ डिपार्टमेंट के रिपोर्ट के आधार पर ही करेगी.

Also Read: Bihar News : मुकेश सहनी से भी कम संपत्ति के मालिक हैं सीएम नीतीश कुमार, तारकिशोर को है गाड़ियों का शौक, देखें बिहार सरकार के मंत्रियों की Property List

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola