Ram Mandir Nirman: राजस्थान में 'कांग्रेसियों' को आयी राम की याद, मंदिर निर्माण के लिए शुरू किया ‘एक रुपए राम के नाम’ अभियान

Ram Mandir Nirman: अयोध्या (Ayodhya) में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से देशव्यापी निधि समर्पण संग्रह अभियान जारी है. इसी बीच राजस्थान (Rajasthan)की राजधानी जयपुर (Jaipur) में कांग्रेस (Congress) के छात्र विंग एनएसयूआई (NSUI) ने भी राम मंदिर के लिए चंदा जुटाना शुरू कर दिया है.
Ram Mandir Nirman: अयोध्या (Ayodhya) में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से देशव्यापी निधि समर्पण संग्रह अभियान जारी है. इसी बीच राजस्थान (Rajasthan)की राजधानी जयपुर (Jaipur)में कांग्रेस (Congress) के छात्र विंग एनएसयूआई (NSUI) ने भी राम मंदिर के लिए चंदा जुटाना शुरू कर दिया है.
एनएसयूआई के सदस्य राम मंदिर निर्माण के लिए एक-एक रुपया चंदा जमा कर रहे हैं. मंगलवार को जयपुर में राजस्थान विश्वविद्यालय के बाहर ‘एक रुपए राम के नाम’ अभियान की शुरुआत करते हुए एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने लोगों से सहयोग राशि मांगी.
अभियान के दौरान संगठन से जुड़े आमजन व कॉलेज के छात्रों से कम से कम एक रुपए की सहयोग राशि ले रहे हैं. इस अभियान की विधिवत शुरुआत मंगलवार को कॉमर्स कॉलेज कैंपस से हुई. रोचकबात यह है कि इसी कॉलेज के एक छोर पर एनएसयूआई तो दूसरे छोर पर एबीवीपी के सदस्य ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाते हुए चंदा जमा कर रहे हैं.
हमारी मुहिम का मकसद BJP, RSS व ABVP के षडयंत्र/धंधे को बेनकाब करना है। राम मंदिर निर्माण के नाम पर सालों से "चंदा" वसूलने वाले तथाकथित धर्म के ठेकेदार संघियो के लिए मेरा संदेश – "भगवान पैसों के नहीं श्रद्धा के भूखे हैं"@PTI_News पत्रकारिता पर ध्यान दें। धन्यवाद। https://t.co/saHAppFKvf
— Office Of Abhishek Choudhary (@withabhinsui) February 2, 2021
छात्र संगठनों के इस मुहिम की चर्चा सोशल मीडिया पर शुरू हो गयी है. मामले में एनएसयूआई के राजस्थान अध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने ट्वीट किया कि हमारी मुहिम का मकसद भाजपा, आरएसएस और एबीवीपी के षडयंत्र/धंधे को बेनकाब करना है. राम मंदिर निर्माण के नाम पर सालों से “चंदा” वसूलने वाले तथाकथित धर्म के ठेकेदार संघियो के लिए मेरा संदेश- “भगवान पैसों के नहीं श्रद्धा के भूखे हैं.
Posted by: Utpal kant
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




