ePaper

राजस्थान में स्कूल-कोचिंग खोलने पर सस्पेंस जारी, अशोक गहलोत सरकार आज जारी करेगी अनलॉक का फ्रेश गाइडलाइन

Updated at : 21 Jun 2021 1:52 PM (IST)
विज्ञापन
राजस्थान में स्कूल-कोचिंग खोलने पर सस्पेंस जारी, अशोक गहलोत सरकार आज जारी करेगी अनलॉक का फ्रेश गाइडलाइन

Rajasthan Unlock Guidelines Latest Update: राज्य में अभी स्कूल और कोचिंग को राहत नहीं मिलने वाली है. वहीं शादी समारोह पर लगे पाबंदी भी अभी जारी रहेगी. हालांकि सरकार बाजार खोलने के समय में छूट दे सकती है. राजस्थान में कोरोना की वजह से पिछले करीब दो महीने से लॉकडाउन लागू था.

विज्ञापन

Rajasthan News: कोरोना वायरस के घटते प्रकोप के बीच राजस्थान में आज से अनलॉक को लेकर नई गाइडलाइन जारी की जा सकती है. बताया जा रहा है कि राज्य में धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति प्रदान की जा सकती है. वहीं सप्ताहिक कर्फ्यू से भी राजस्थान के लोगों को निजात मिल सकती है. गृह विभाग ने अनलॉक गाइडलाइन का ड्राफ्ट सीएम अशोक गहलोत के पास भेज दिया है.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में अभी स्कूल और कोचिंग को राहत नहीं मिलने वाली है. वहीं शादी समारोह पर लगे पाबंदी भी अभी जारी रहेगी. हालांकि सरकार बाजार खोलने के समय में छूट दे सकती है. राजस्थान में कोरोना की वजह से पिछले करीब दो महीने से लॉकडाउन लागू था.

स्कूल-कोचिंग को राहत देने के मूड में नहीं सरकार- बताया जा रहा है कि अशोक गहलोत सरकार अभी राजस्थान में स्कूल और कोचिंग खोलने को लेकर राहत देने के मूड में नहीं है. इसकी सबसे बड़ी वजह राजस्थान का कोचिंग हब होना है. राजस्थान का कोटा शहर मेडिकल और इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए कोचिंग हब माना जाता है. अगर सरकार कोचिंग खोलने की छूट देती है तो, अन्य शहरों है भी छात्र राजस्थान आ सकते हैं.

सरकार का वैक्सीनेशन पर जोर – इधर, अशोक गहलोत सरकार का कोरोना रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन पर जोर है. पिछले दिनों एक मीटिंग के बाद सीएम ने ट्वीट कर लिखा, ‘कोरोना से मुकाबले और वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश का हर नागरिक सोशल वर्कर के रूप में अपनी भूमिका निभाए. यह वक्त राजनीतिक सोच, दलीय विचारधाराओं सहित अन्य सभी प्रतिबद्धताओं से ऊपर उठकर जीवन रक्षा के लिए एकजुट होने का है. हमारा प्रयास हो कि कोई भी वैक्सीनेशन से न छूटे.’

Also Read: सचिन पायलट फिर पहुंचे दिल्ली, गहलोत कैबिनेट विस्तार पर सुलझेगा पेंच? नए मंत्रियों के लिए इन नामों की चर्चा जोरों पर

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola