School Reopen In Rajasthan : नए साल से कोटा सहित पूरे राजस्थान में खुल जाएंगे कोचिंग-स्कूल ! शिक्षामंत्री Govind Singh Dotasra ने दिया बड़ा बयान

School Reopen In Rajasthan : शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में स्कूल खोले जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि चिकित्सा विभाग और गृह विभाग इसपर फैसला लेगी. उन्होंने कहा कि हम दोनों डिपार्टमेंट से बातकर फीडबैक मंगाएंगे.
Rajasthan School Reopen : बिहार के बाद अब राजस्थान सरकार भी स्कूलों खोलने को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है. राजस्थान के शिक्षामंत्री ने इसके संकेत भी दिए हैं. बता दें कि राजस्थान में 31 दिसंबर तक स्कूल बंद करने का फैसला किया गया है.
शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान में स्कूल खोले जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि चिकित्सा विभाग और गृह विभाग इसपर फैसला लेगी. उन्होंने कहा कि हम दोनों डिपार्टमेंट से बातकर फीडबैक मंगाएंगे.
कोटा है हब– बता दें कि राजस्थान का कोटा शहर पूरे देश में एजुकेशन का हब है. अगर राजस्थान में कॉलेज स्कूल खोलने का फैसला होता है, तो कोटा में भी कोचिंग संस्थान खोला जा सकता है. हालांकि अंतिम फैसला सरकार हेल्थ डिपार्टमेंट के रिपोर्ट कए आधार पर ही करेगी.
राजस्थान में 31 दिसंबर तक सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद रखा गया है. हालांकि, पहले वहां 30 नवंबर से स्कूल खाले की बात कही गई थी. लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला किया गया. सरकार ने यह बैन 1 दिसंबर को लगाया था.
Posted by : Avinish kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










