Rajasthan Polls Result: जीत गईं शाही परिवार की राजकुमारी दीया कुमारी, भारी मतों से कांग्रेस उम्मीदवार को हराया

Published by : Pritish Sahay Updated At : 03 Dec 2023 6:52 PM

विज्ञापन

जयपुर की विद्याधर नगर सीट से बीजेपी उम्मीदवार दीया कुमारी को 158516 वोट मिले. जबकि, कांग्रेस के सीताराम को महज 87148 वोट ही मिल पाए. दीया कुमारी ने सीताराम को 71368 वोटों से हरा दिया है. यह दूसरी बार है जब दीया कुमारी विधानसभा चुनाव में विजयी हुई हैं.

विज्ञापन

Rajasthan Assembly Election Result: राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे आते ही बीजेपी खेमे में खुशियां ही खुशियां दिखाई देने लगी. प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हुए तो कांग्रेस का सूपड़ा साफ होता चला गया. बीजेपी के दिग्गजों ने जीत का परचम लहरा दिया. उसी कड़ी में जयपुर की विद्याधर नगर सीट के परिणाम भी बीजेपी के पक्ष में रही. यहां से शाही घराने की राजकुमारी और बीजेपी सांसद दीया कुमारी भारी मतों से अपने प्रतिद्वंदी को हरा दिया है. दीया कुमारी ने कांग्रेस के दिग्गज नेता सीताराम अग्रवाल को चित्त कर दिया है. दीया कुमारी ने  71,368 वोटो के अंतर से जीत हासिल की है.

71368 वोटों से कांग्रेस उम्मीदवार को हराया
जयपुर की विद्याधर नगर सीट से बीजेपी उम्मीदवार दीया कुमारी को 158516 वोट मिले. जबकि, कांग्रेस के सीताराम को महज 87148 वोट ही मिल पाए. दीया कुमारी ने सीताराम को 71368 वोटों से हरा दिया है. यह दूसरी बार है जब दीया कुमारी विधानसभा चुनाव में विजयी हुई हैं. इससे पहले वो साल 2013 में सवाई माधोपुर से विधायक बनी थी. साल 2019 के संसदीय चुनाव में राजसमंद के मतदाताओं ने उन्हें लोकसभा में भेजा था.

कई संगठनों से जुड़ी हुई है दीया कुमारी
गौरतलब है कि दीया कुमारी जयपुर के पूर्व राजघराने के सवाई भवानी सिंह की बेटी हैं. वह कई गैर सरकारी संगठनों और अन्य संगठनों से जुड़ी हुई हैं, जिनमें आई बैंक सोसाइटी ऑफ राजस्थान और एचआईवी संक्रमित बच्चों के लिए काम करने वाला गैर सरकारी संगठन रेज शामिल है. बता दें, जयपुर शहर की विद्याधर नगर सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है.

शानदार रहा है दीया कुमारी का राजनीतिक सफर
राजसी खानदान से ताल्लुक रखने वाली दीया कुमारी साल 2013 में राजनीति के क्षेत्र में कदम रखा था. उनका राजनीतिक सफर बेहद शानदार रहा है. साल 2013 में भारतीय जनता पार्टी जॉइन करने के बाद उन्होंने सवाई माधोपुर से विधानसभा चुनाव लड़ा और पहली बार विधायक बनीं. इसके बाद वह 2019 में राजसमंद सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ी और जीतकर सांसद बनीं.

Also Read: MP, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में प्रचंड जीत की ओर BJP, पार्टी ऑफिस में जश्न, कांग्रेस कार्यालय में पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola