तो प्रियंका-राहुल ने नहीं किया सचिन पायलट का फोन रिसीव? राजस्थान के इस दिग्गज सांसद का दावा

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 25 Jun 2021 2:05 PM

विज्ञापन

Sachin Pilot Latest News: राजस्थान कांग्रेस में मचे सियासी घमासान के बीच दिग्गज बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने बड़ा बयान दिया है. मीणा ने कहा है कि सचिन पायलट का फोन प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने नहीं उठाया. बीजेपी सांसद ने दावा किया कि पायलट दोनों नेताओं को करीब 50-60 बार फोन लगाया, लेकिन किसी ने उठाया नहीं.

विज्ञापन

Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस में मचे सियासी घमासान के बीच दिग्गज बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने बड़ा बयान दिया है. मीणा ने कहा है कि सचिन पायलट का फोन प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने नहीं उठाया. बीजेपी सांसद ने दावा किया कि पायलट दोनों नेताओं को करीब 50-60 बार फोन लगाया, लेकिन किसी ने उठाया नहीं.

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार दौसा के एक कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद और कद्दावर बीजेपी नेता किरोड़ी लाल मीणा ने दावा किया कि सचिन पायलट का फोन कांग्रेस हाईकमान नहीं रिसीव कर रही है. उन्होंने कहा कि सचिन ने प्रियंका और राहुल गांधी को दिल्ली में कई बार फोन किया, लेकिन किसी ने उठाया नहीं.

बता दें कि इससे पहले भी सचिन पायलट के दिल्ली दौरे के दौरान इस तरह की बातें सामने आई थी, लेकिन खुद कांग्रेस प्रभारी महासचिव अजय माकन ने इसपर सफाई दी थी. माकन ने कहा था कि सचिन पायलट कांग्रेस के स्टार नेता हैं और वो जब जिनसे चाहेंगे, उनसे मिल सकते हैं.

राजस्थान में गहलोत और पायलट के बीच जारी तकरार- राजस्थान में अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच सियासी तकरार जारी है. राज्य में कैबिनेट विस्तार को लेकर दोनों गुट के बीच टशन है. सचिन पायलट अपने कैंप के पांच विधायकों को मंत्री बनाना चाहते हैं. वहीं पायलट कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्मान निगम बोर्ड में भी एडजस्ट करने की मांग कर रहे हैं.

Also Read: राजस्थान की राजनीति में वसुंधरा-शेखावत की सक्रियता से बढ़ सकती है बीजेपी आलाकमान की टेंशन! चुनाव से ढाई साल पहले नेतृत्व को लेकर विवाद बढ़ा

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola