ePaper

covid19 latest update : कोरोना की जांच करने गयी मेडिकल टीम के साथ राजस्थान के रामगंज में अभद्र व्यवहार करने वाले 7 गिरफ्तार

Updated at : 10 Apr 2020 12:51 PM (IST)
विज्ञापन
covid19 latest update : कोरोना की जांच करने गयी मेडिकल टीम के साथ राजस्थान के रामगंज में अभद्र व्यवहार करने वाले 7 गिरफ्तार

Police arrested 7 for allegedly misbehaving with doctors conducting coronavirus survey in ramganj in ajmer अजमेर : कोरोना वायरस के संक्रमण से बुरी तरह जूझ रहे राजस्थान में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. अजमेर जिला के रामगंज इलाके में रहने वाले इन पर आरोप है कि इन्होंने क्षेत्र में कोरोना वायरस का सर्वेक्षण करने गयी डॉक्टरों की टीम के साथ अभद्रता की थी.

विज्ञापन

अजमेर : कोरोना वायरस के संक्रमण से बुरी तरह जूझ रहे राजस्थान में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. अजमेर जिला के रामगंज इलाके में रहने वाले इन पर आरोप है कि इन्होंने क्षेत्र में कोरोना वायरस का सर्वेक्षण करने गयी डॉक्टरों की टीम के साथ अभद्रता की थी.

Also Read: कोरोना से राजस्थान में 2 बुजुर्ग की मौत, 80 नये मामले सामने आये, अब तक 8 मरे

सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुनील कुमार तेवटिया ने शुक्रवार (10 अप्रैल, 2020) को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि रामगंज के लोगों ने डॉक्टरों की टीम के साथ बदतमीजी की थी. इस मामले में 25 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

उल्लेखनीय है कि देश के कई इलाकों से ऐसी खबरें आयी हैं कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे डॉक्टरों और पुलिसकर्मियों पर हमले हुए हैं. कुछ जगहों पर मेडिकल और पुलिस की टीम को वापस जाने के लिए मजबूर किया गया है. केंद्र और राज्य सरकारों ने स्पष्ट कहा है कि ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जायेंगी.

सरकारों का साफ कहना है कि डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ और पुलिस वाले अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना वायरस से देश को बचाने में जी-जान से जुटे हैं. लोगों को इनका सम्मान करना चाहिए. कोरोना की जंग में जुटे इन योद्धाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 463 तक पहुंच गया है. 8 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य की अशोक गहलोत सरकार लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने की अपील लोगों से कर रही है. साथ ही यह भी अपील की जा रही है कि लोग डॉक्टरों की मदद करें, ताकि इस जानलेवा बीमारी को हराया जा सके. इसे फैलने से रोका जा सके.

Also Read: राजस्थान में तेजी से बढ़ रहा COVID19, 7 नये मामले सामने आये, अब तक 140 लोग कोरोना पॉजिटिव

सामूहिक संक्रमण से कोरोना वायरस महामारी का रूप न ले ले, इससे बचने के लिए सरकार ने की कदम उठाये हैं. राज्य के सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों के सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है. कई जगहों पर तो अत्यावश्यक सामान लाने के लिए मात्र एक व्यक्ति को घर से निकलने की छूट दी गयी है. कुछ जगहों पर सरकार ने जरूरी चीजें घर तक पहुंचाने की व्यवस्था भी कर दी है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola