राजस्थान और मध्यप्रदेश को PM Modi देंगे सौगात, गांधी जयंती के मौके पर करोड़ों की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन
Published by : Pritish Sahay Updated At : 01 Oct 2023 4:16 PM
PM Midi Rajasthan and MP Visit: 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के मौके पर पीएम मोदी राजस्थान और मध्यप्रदेश का दौरा करेंगे. अपने दौरे में पीएम मोदी इन दोनों चुनावी
PM Modi Rajasthan and MP Visit: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने दौरा जारी है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सोमवार (2 October 2023, Gandhi Jayanti) को राजस्थान और मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे. अपने दौरे में पीएम मोदी दोनों राज्यों में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने बताया कि पीएम मोदी राजस्थान में करीब 7000 करोड़ रुपये और मध्य प्रदेश में लगभग 19260 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के अपने दौरे में पीएम मोदी मेहसाणा-बठिंडा-गुरदासपुर गैस पाइपलाइन का भी उद्घाटन करेंगे, बता दें, इसे 4500 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है.
कई परियोजनाओं का PM Modi करेंगे उद्घाटन
अपने दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आबू रोड में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) के एलपीजी संयंत्र का उद्घाटन करेंगे. बता दें, यह संयंत्र प्रति वर्ष 86 लाख सिलेंडर वितरित करेगा. इससे कार्बन उत्सर्जन में प्रति वर्ष करीब 0.5 मिलियन टन कटौती करने में मदद मिलेगी. इसके अलावा पीएम मोदी अन्य जिन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे उनमें, दराह-झालावाड़-तीनधार खंड पर एनएच-12 पर चार लेन की सड़क का उद्घाटन शामिल है. इस परियोजना को 1480 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पूरा किया गया है.
रेलवे परियोजनाओं का भी करेंगे उद्घाटन
पीएमओ ने कहा कि इससे कोटा और झालावाड़ जिलों में परिवहन को आसान बनाने में मदद मिलेगी. सवाई माधोपुर में रेलवे ओवरब्रिज को दो लेन से चार तक बनाने और चौड़ा करने की आधारशिला भी रखी जाएगी. इसके अलावा पीएम मोदी अपने दौरे में कई रेलवे परियोजनाओं, पर्यटन सुविधाओं और भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, कोटा के एक स्थायी परिसर का उद्घाटन करेंगे.
मध्य प्रदेश में कई परियोजनाओं का उद्घाटन
राजस्थान से साथ-साथ पीएम मोदी सोमवार को मध्य प्रदेश का भी दौरा करने वाले हैं. पीएम मोदी मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अपनी यात्रा के दौरान दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. इसे करीब 11895 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है. बयान में कहा गया है कि वह 1880 करोड़ रुपये से अधिक की पांच अलग-अलग सड़क परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे. पीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हर परिवार के लिए पक्का मकान सुनिश्चित करने के अपने दृष्टिकोण के मुताबिक पीएम मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (Pradhan Mantri Awas Yojana-Rural) के तहत बने 2.2 लाख से अधिक घरों के गृह प्रवेश समारोह की शुरुआत करेंगे.
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घरों का उद्घाटन
पीएम मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (Pradhan Mantri Awas Yojana-Urban) के तहत करीब 140 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित घरों का भी उद्घाटन करेंगे.सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने पर सरकार के ध्यान के हिस्से के रूप में पीएम मोदी ग्वालियर और श्योपुर जिलों में 1530 करोड़ रुपये से अधिक की जल जीवन मिशन परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. इन परियोजनाओं से क्षेत्र के 720 से अधिक गांवों को लाभ होगा. पीएम मोदी मोदी आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत नौ स्वास्थ्य केंद्रों की आधारशिला रखेंगे और कई अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शुरुआत करेंगे. बता दें, मध्य प्रदेश और राजस्थान में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं.
भाषा इनपुट से साभार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










