Kal Ka Mausam : 23 जुलाई को राजस्थान में होगी भारी बारिश, आया मौसम विभाग का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Rain Havoc

Rain Havoc

Kal Ka Mausam : राजस्थान में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है. 22 और 23 जुलाई को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam : राजस्थान के कई इलाकों में 22 जुलाई और 23 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी. विभाग ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर एवं कोटा संभाग के कुछ भागों में बादल गरजने के साथ हल्की और मध्यम बारिश होने की संभावना है.

विभाग ने बताया कि कोटा एवं भरतपुर संभाग में बुधवार को कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने और 24 से 26 जुलाई तक राज्य में कहीं-कहीं हल्की एवं मध्यम बारिश होने का अनुमान है. वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है और इसके प्रभाव से गुरुवार को एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : Kal Ka Mausam : 23 और 24 जुलाई को होगी दिल्ली में बारिश, आया अलर्ट

27 से 30 जुलाई के दौरान भारी बारिश के आसार

नये कम दबाव के क्षेत्र के कारण पूर्वी राजस्थान में 27 से 30 जुलाई के दौरान भारी बारिश की गतिविधियों में पुनः बढ़ोतरी होने के आसार हैं. कोटा संभाग में कहीं-कहीं अतिभारी बारिश तथा भरतपुर, जयपुर एवं उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. मंगलवार सुबह तक बीते चौबीस घंटे में राज्य में कहीं-कहीं हल्की वर्षा दर्ज की गई. सबसे अधिक 13.0 मिलीमीटर बारिश भीम (राजसमंद) में हुई.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola