ePaper

IRCTC/Indian Railways News: रिजर्वेशन की मांग पर अड़े गुर्जर, रेलवे लाइन पर प्रदर्शन जारी, कई ट्रेनों का बदला रुट

Updated at : 05 Nov 2020 11:26 AM (IST)
विज्ञापन
IRCTC/Indian Railways News: रिजर्वेशन की मांग पर अड़े गुर्जर, रेलवे लाइन पर प्रदर्शन जारी, कई ट्रेनों का बदला रुट

आरक्षण की मांग को लेकर गुर्जरों का आंदोलन तेज होता जा रहा है. सरकार ने गुर्जरों को बातचीत का न्योता दिया है लेकिन अभी तक कोई सहमती नहीं बन पाई है.

विज्ञापन

IRCTC/Indian Railways News: आरक्षण की मांग को लेकर गुर्जरों का आंदोलन (Gurjar Protest) तेज होता जा रहा है. सरकार ने गुर्जरों को बातचीत का न्योता दिया है लेकिन अभी तक कोई सहमती नहीं बन पाई है. जिसका खामियाजा रेलवे (Railway) और आम लोग उठा रहे है. दरअसलस अपनी मांग की पूर्ति के लिए गुर्जरों ने रेलवे ट्रैक पर डेरा डंडा डाल दिया है. इससे ट्रेनें उस रुट में नहीं चल पा रही हैं.

गौरतलब है कि आंदोलन के पांचवें दिन भी गुर्जरों के धरना प्रदर्शन जारी है. लोग रेलवे ट्रैक पर बैठे है और रेलों को वहां से गुजरने नहीं दे रहे हैं. इससे पहले गुर्जरों से बातचीत और आंदोलन खत्म करने को लेकर मंत्री रघु शर्मा ने कहा था कि बातचीत के लिए सरकार के दरवाजे हमेशा खुले हैं. आंदोलन छोड़कर आंदोलनकारी बातचीत करें. इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष ने भी आंदोलनकारियों से अपील की थी कि, सरकार से बात कर समस्या का समाधान निकालें.

आंदोलन के पांचवें दिन बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोग भरतरपुर रेलवे ट्रैक पर बैठे नजर आये. पांच दिनों के आंदेलन में गुर्जरों ने रेलवे को काफी नुक्सान पहुंचाया है. लोगों ने कई स्थानों पर रेल पटरियां दी है और रेलवे को नुकसान पहुंचाया है.

Also Read: US Election 2020: इन दोनों में से एक में भी जीते तो बाइडेन बनेंगे प्रेसिडेंट, जानिये क्या बन रहा है अमेरिकी चुनाव का समीकरण

गुर्जर आंदोलन के देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है. डुमरिया फतेह सिंहपुरा सेक्शन के बीच रेल रुटों को चेंज किया है. लखनऊ बांद्रा टर्मिनल में भी बदलाव किया है. इसके अलावा हजरत निजामुद्दीन पुणे, गुवाहाटी ओखला पार्सल, पलवल अहमदाबाद पार्सल, नई दिल्ली मुंबई सेंट्रल, अमृतसर बांद्रा टर्मिनल, नयी दिल्ली इंदौर सभी के रुटों में बदलाव किया गया है.

Also Read: सिखों से छिनी करतारपुर गुरुद्वारे के रखरखाव की जिम्मेदारी, इस कारण पाकिस्तान ने चली ऐसी चाल

गुर्जर आंदोलन की मार सबसे ज्यादा रेलने झेल रहा है. एक तो रुट में बदलाव से रेलवे मुसाफिरों को परेशानी हो रही है, वहीं, रेलवे को भी कम नुक्सान नहीं उठाना पड़ रहा है. ऐसे में जितना जल्दी आंदोलन खत्म हो और बीच का कोई रास्ता निकले उतना ही अच्छा है.

Also Read: जूनियर ट्रंप ने दिखाया भारत का गलत नक्शा, जम्मू-कश्मीर को बताया पाक का हिस्सा

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola