ePaper

तेजी से राजस्थान में बढ़ रहे कोरोना के मामले, एक दिन में सामने आये 116 नये मामले, सचिन ने सोनिया से की बात

Updated at : 11 Apr 2020 10:33 AM (IST)
विज्ञापन
तेजी से राजस्थान में बढ़ रहे कोरोना के मामले, एक दिन में सामने आये 116 नये मामले, सचिन ने सोनिया से की बात

coronavirus cases increasing rapidly in rajasthan, 116 new cases in a day, sachin pilot talks to sonia gandhi जयपुर : राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 116 नये मामले सामने आने से कुल मामलों की संख्या 579 हो गयी है. अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार (10 अप्रैल, 2020) को 98 और शनिवार (11 अप्रैल, 2020) को 18 नये मामले सामने आये. ताजा 18 मामलों में 14 कोटा के और चार बीकानेर के मामले हैं. कोटा से दर्ज नये मामले संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित तेलघर और चंद्रघाट इलाकों में सामने आये हैं.

विज्ञापन

जयपुर : राजस्थान (Rajasthan) में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus Outbreak) के 116 नये मामले सामने आने से कुल मामलों की संख्या 579 हो गयी है. अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार (10 अप्रैल, 2020) को 98 और शनिवार (11 अप्रैल, 2020) को 18 नये मामले सामने आये. ताजा 18 मामलों में 14 कोटा (Kota) के और चार बीकानेर (Bikaner) के मामले हैं. कोटा से दर्ज नये मामले संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित तेलघर (Telghar) और चंद्रघाट (Chandraghat) इलाकों में सामने आये हैं.

Also Read: बाड़मेर में कोविड19 से संक्रमित प्राचार्य के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज

वहीं बीकानेर (Bikaner) में जो चार लोग संक्रमित पाये गये हैं, वे पहले से संक्रमित बुजुर्ग महिला के पारिवारिक सदस्य हैं. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी (Italian) नागरिकों के अलावा 50 वे लोग भी हैं, जिन्हें ईरान (Iran) से लाकर जोधपुर (Jodhpur) एवं जैसलमेर (Jaisalmer) में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है. जयपुर में अब तक राज्य में सबसे ज्यादा 221 मामले सामने आ चुके हैं.

शुक्रवार को जयपुर में सबसे ज्यादा 56 नये मामले सामने आये थे. ये मामले जयपुर के सबसे अधिक प्रभावित रामगंज इलाके से थे. इन सभी मामलों में सैंपल घर-घर सर्वे के दौरान लिये गये थे. वहीं, ईरान से लाकर जैसलमेर में रखे गये आठ और लोग संक्रमित पाये गये हैं. जोधपुर के नागौरी गेट इलाके में पहले से ही संक्रमित पाये गये एक व्यक्ति के संपर्क वाले नौ और लोग वायरस संक्रमित मिले हैं. नये मामलों में 12 बांसवाड़ा में, आठ पोकरण में और तीन झालावाड़ में आये हैं.

सचिन ने सोनिया से की चर्चा

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को लेकर चर्चा की. पायलट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सोनिया गांधी को प्रदेश में जहां कोरोना संक्रमित मरीज पाये गये हैं, उनकी जानकारी दी एवं संक्रमण की रोकथाम हेतु किये जा रहे कार्यों की रिपोर्ट दी.

Also Read: अशोक गहलोत की सरकार ने वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी पर लगाया प्रतिबंध, लॉकडाउन पर कही यह बात

उन्होंने इस संकट की घड़ी में आमजन की मदद करने के लिए प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रदेश, संभाग और जिला स्तर पर संचालित किये जा रहे नियंत्रण कक्षों के कार्यों का भी फीडबैक दिया. इन नियंत्रण कक्षों द्वारा खाने-पीने एवं दवा जैसी मूलभूत वस्तुएं आमजन तक पहुंचायी जा रही हैं.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola