ePaper

बाड़मेर में कोविड19 से संक्रमित प्राचार्य के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज

Updated at : 11 Apr 2020 10:19 AM (IST)
विज्ञापन
बाड़मेर में कोविड19 से संक्रमित प्राचार्य के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज

case registered against principal infected with covid19 in barmer for obstructing the state work बाड़मेर : राजस्थान में बाड़मेर जिले के कितनोरिया गांव में कोरोना वायरस संक्रमित मिले एक प्राचार्य के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने और असहयोग करने के आरोप में शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया. बाड़मेर के जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि राजकीय उच्‍च माध्‍यमिक विद्यालय के एक प्राचार्य के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने, सरकारी निर्देशों की अवहेलना करने तथा सरकारी कर्मियों से असहयोग करने का मामला दर्ज कराया गया है.

विज्ञापन

बाड़मेर : राजस्थान में बाड़मेर जिले के कितनोरिया गांव में कोरोना वायरस संक्रमित मिले एक प्राचार्य के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने और असहयोग करने के आरोप में शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया. बाड़मेर के जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि राजकीय उच्‍च माध्‍यमिक विद्यालय के एक प्राचार्य के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने, सरकारी निर्देशों की अवहेलना करने तथा सरकारी कर्मियों से असहयोग करने का मामला दर्ज कराया गया है.

उल्लेखनीय है कि जयपुर के रामगंज निवासी एक प्राचार्य लॉकडाउन नियमों को अनदेखा करते हुए पांच अप्रैल को जयपुर से रवाना होकर बाड़मेर पहुंचे थे. छह अप्रैल को कोरोना वायरस के लक्षण दिखने के बाद उन्हें बाड़मेर के राजकीय चिकित्‍सालय के पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया. इस वायरस से संक्रमित मिलने पर उन्‍हें जोधपुर रेफर कर दिया गया.

राज्य सरकार के आदेशों की अवहेलना करने और लॉकडाउन के बावजूद जयपुर से बाड़मेर आए प्राचार्य समेत सभी चारों कर्मियों को निलंबित किया जाएगा. जिला कलेक्टर ने सभी कर्मियों को माद्यमिक शिक्षा निदेशक से तुरन्त प्रभाव से निलंबित करने की अनुशंसा की हैं.

जयपुर में पुलिसकर्मियों के लिए जूस के पैकेट

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए दिन-रात सड़कों पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों की रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता बढ़ाने के लिए ‘सनराइज एग्रिलेंड डेवलपमेंट एंड रिसर्च’ की ओर से जूस के 12 हजार पैकेट भेंट किये गये.

कोरोना वायरस की महामारी में पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए दिन-रात सड़कों पर ड्यूटी कर रही है. ऐसी विषम परिस्थिति में यह जूस निश्चित रूप से पुलिसकर्मियों की रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता को बढ़ायेगा. जूस के इन 12 हजार पैकेट की कीमत लगभग 25 लाख रुपये है.

अशोक गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रथम

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रथम अशोक गुप्ता ने बताया कि कोरोना वायरस की महामारी में पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए दिन-रात सड़कों पर ड्यूटी कर रही है. ऐसी विषम परिस्थिति में यह जूस निश्चित रूप से पुलिसकर्मियों की रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता को बढ़ायेगा. जूस के इन 12 हजार पैकेट की कीमत लगभग 25 लाख रुपये है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola