Aaj Ka Mausam: राजस्थान में फिर बादलों का डेरा! 15 फरवरी से बदलेगा मौसम, जानें IMD अपडेट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 12 Feb 2025 5:52 PM

विज्ञापन

Aaj Ka Mausam

Aaj Ka Mausam: राजस्थान में उत्तर की ओर से आने वाली सर्द हवाओं के कमजोर होने के कारण ठंड में कमी आई है. न्यूनतम तापमान बढ़ने लगा है. मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह राजस्थान में मौसम शुष्क रह सकता है, 15 फरवरी के बाद कुछ इलाकों में बादल छाने की संभावना है.

विज्ञापन

Aaj Ka Mausam: राजस्थान में मंगलवार को एक दो जगहों पर हल्की बारिश हुई थी, जबकि बाकी जगहों पर मौसम शुष्क रहा. आईएमडी का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि तापमान में थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि राजस्थान में अब तापमान बढ़ना शुरू हो गया है. धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में और इजाफा होगा. हालांकि इस बीच आईएमडी का पूर्वानुमान है कि 15 फरवरी के बाद एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है. राज्य के कई इलाकों में बादल छा सकते हैं, बारिश की भी संभावना है.

कई जिलों में बढ़ रहा है न्यूनतम तापमान

राजस्थान से सर्दी धीरे-धीरे विदा होने लगी है. राजधानी जयपुर समेत कई और इलाकों में न्यूनतम तापमान बढ़ने लगा है. लोगों को अब धूप में गर्मी का अहसास हो रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर से आने वाली सर्द हवा अब कमजोर हो गई है. वहीं पश्चिम की गर्म हवा का प्रभाव बढ़ने लगा है. इसके कारण मौसम में बदलाव आ रहा है. कड़ाके की ठंड की जगह अब गर्मी का अहसास होने लगा है.

सबसे ज्यादा और सबसे कम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आगामी सप्ताह में मौसम शुष्क रह सकता है. अगले 48 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है. इसके बाद एक बार फिर तापमान में इजाफा होगा. बीते दिन मंगलवार को पश्चिम राजस्थान के बीकानेर में एक दो स्थानों पर बूंदाबांदी हुई थी, लेकिन इससे तापमान पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा. राजस्थान में मंगलवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान फ़तेहपुर में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इस सप्ताह शुष्क रहेगा मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक राजस्थान में उत्तर की ओर से आने वाली सर्द हवाएं कमजोर हो गई है. जिसके कारण पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ गया है और तापमान में इजाफा हो रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह राजस्थान में मौसम शुष्क रह सकता है, 15 फरवरी के बाद बादल छाने की संभावना है.

12 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक मौसम शुष्क रह सकता है.
15 फरवरी और 16 फरवरी को कई इलाकों में बादल छा सकते हैं. हालांकि भारी बारिश की संभावना कम है.

Also Read: Rain Alert: 5 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola