Covid19 के 25 नये केस मिले, राजस्थान में मरीजों की संख्या 1100 के पार, 40 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू
Author : Mithilesh Jha Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Apr 2020 2:59 PM
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 25 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बृहस्पतिवार को 1,101 हो गयी. अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे तक टोंक में 11, जोधपुर में 10, झुंझुनू में दो और बीकानेर तथा अजमेर में एक-एक नया मामला आया है.
जयपुर : राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 25 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बृहस्पतिवार को 1,101 हो गयी. अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे तक टोंक में 11, जोधपुर में 10, झुंझुनू में दो और बीकानेर तथा अजमेर में एक-एक नया मामला आया है.
Also Read: अशोक गहलोत ने ‘काम के बदले अनाज’ जैसी योजना लाने का केंद्र को दिया सुझाव
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिक और 54 वे लोग हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है. राज्य भर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और कम से कम 40 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है.
जयपुर के सवाई मानसिंह चिकित्सालय में भर्ती गंभीर मधुमेह बीमारी से पीड़ित 65 वर्षीय एक महिला की मौत हो गयी. कोटा में भर्ती मधुमेह और टीबी की बीमारी से ग्रस्त एक अन्य 70 वर्षीय महिला की मौत हो गयी.
रोहित कुमार सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य), राजस्थान
इसके पहले, बुधवार को राजधानी जयपुर और कोटा में कोराना वायरस संक्रमित दो महिलाओं की मौत हो गयी थी. वहीं, राज्य में वायरस संक्रमण के 71 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1076 पहुंच गयी थी.
एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 13 हो गयी है. अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को जयपुर और कोटा में वायरस संक्रमित एक-एक मरीज की मौत हो गयी. वहीं, राज्य के विभिन्न जिलों से संक्रमण के 71 नये मामले सामने आये.
उन्होंने बताया कि जयपुर के सवाई मानसिंह चिकित्सालय में भर्ती गंभीर मधुमेह बीमारी से पीड़ित 65 वर्षीय एक महिला की मौत हो गयी. कोटा में भर्ती मधुमेह और टीबी की बीमारी से ग्रस्त एक अन्य 70 वर्षीय महिला की मौत हो गयी.
उन्होंने बताया कि बुधवार को संक्रमित 71 नये मामलों में अकेले जयपुर के 30 मामले हैं. इससे अकेले जयपुर में ही वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 483 हो गयी है. इसके अलावा जोधपुर में 10 व कोटा में 27 नये मामले सामने आये. इसके अलावा एक-एक नया मामला दौसा, नागौर, झुंझुनू व टोंक में आया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










