CM Arvind Kejriwal: सीएम केजरीवाल से मिलकर भावुक हुए भगवंत मान, कहा- जेल में हो रहा कट्टर अपराधी जैसा व्यवहार
Published by : Pritish Sahay Updated At : 15 Apr 2024 1:29 PM
CM Bhagwant Mann | PTI
CM Arvind Kejriwal: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज तिहाड़ जेल में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की. जेल मैन्युअल के आधार पर दोनों नेताओं की मुलाकात हुई.
CM Arvind Kejriwal: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की. तिहाड़ जेल के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात मुलाकात जंगले में हुई, जो कांच की दीवार से विभाजित एक कमरा है. अधिकारी ने कहा कि मान और केजरीवाल ने इंटरकॉम के जरिए एक-दूसरे से बातचीत की. बता दें दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में ईडी की गिरफ्तारी के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं.
कट्टर अपराधी जैसा किया जा रहा व्यवहार- मान
तिहाड़ जेल में आप प्रमुख अरविन्द केजरीवाल से मुलाकात के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आरोप लगाया कि जेल में सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ कट्टर अपराधी जैसा व्यवहार किया जा रहा है. गौरतलब है कि शनिवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया था कि तिहाड़ प्रशासन केजरीवाल को उनके परिवार और मान से व्यक्तिगत रूप से मिलने की इजाजत नहीं दे रहा है . इसपर जेल अधिकारियों ने कहा कि केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और अन्य आगंतुक सप्ताह में दो बार इसी तरह दिल्ली के मुख्यमंत्री से मिलते रहे हैं.
शुक्रवार को हुआ थी अधिकारियों की बैठक
गौरतलब है कि सीएम अरविंद केजरीवाल से मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुलाकात को लेकर तिहाड़ जेल प्रशासन ने बीते शुक्रवार को दिल्ली और पंजाब पुलिस के साथ बैठक की थी. बैठक में मुलाकात को लेकर सुरक्षा की तैयारियों पर चर्चा हुई थी. बैठक में पंजाब पुलिस के एडीजी एके पांडे ने तिहाड़ जेल के अधिकारियों के साथ बैठक की थी. तीन घंटे तक हुई बैठक में मुख्यमंत्री के प्रोटोकॉल, उनकी सुरक्षा और जेल मैनुअल को लेकर चर्चा हुई थी.
भगवंत मान ने लिखा था जेल प्रशासन को पत्र
बता दें, इससे पहले पंजाब के सीएम भगवंत मान ने तिहाड़ जेल प्रशासन से पत्र लिखकर सीएम केजरीवाल से मुलाकात की इजाजत मांगी थी. छह अप्रैल को उनके पत्र को स्वीकार करते हुए जेल प्रशासन ने मुलाकात की इजाजत भी दे दी. हालांकि बाद में सुरक्षा का हवाला देकर तिहाड़ जेल प्रशासन ने मुलाकात खारिज कर दी. इसके बाद आज सीएम केजरीवाल से भगवंत मान तिहाड़ में मुलाकात कर सकते हैं. बता दें अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल के बैरक नंबर दो में रखा गया है.
सुप्रीम कोर्ट में आज होनी है केजरीवाल की अर्जी पर सुनवाई
सीएम अरविंद केजरीवाल ने ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है. केजरीवाल की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. गौरतलब है कि इससे पहले हाईकोर्ट ने केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करते हुए ईडी की गिरफ्तारी को जायज ठहराया था. इसके बाद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए एक याचिका दायर की. रिपोर्ट के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करेगी.
आज खत्म हो रही है केजरीवाल की रिमांड
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत आज यानी सोमवार (15 अप्रैल) को खत्म हो रही है. ऐसे में ईडी उन्हें आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी. बता दें, सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










