Rourkela News: आरएसपी के जूनियर इंजीनियर को ट्रक ने कुचला, मौत

जब्त ट्रक. | Prabhat Khabar Network
राउरकेला इस्पात संयंत्र के जूनियर इंजीनियर लियोनार्ड लकड़ा की सड़क हादसे में मौत। ट्रक की चपेट में आने से हुई दुर्घटना, पुलिस ने ट्रक को किया जब्त।
Rourkela News: जोल्डा पुलिस चौकी अंतर्गत एनएच-143 पर स्लैग गेट के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार राउरकेला इस्पात संयंत्र के जूनियर इंजीनियर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान आरएसपी की हॉट स्ट्रिप मिल (एचएसएम)-2 में जूनियर इंजीनियर के तौर पर कार्यरत लियोनार्ड लकड़ा (57 वर्ष) के रूप में हुई है. दुर्घटना के बाद मौके से फरार ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है और मामले की जांच में जुट गयी है.
एशिफ्ट ड्यूटी जाने के लिए बाइक से निकला था लियोनार्ड लकड़ा जानकारी के मुताबिक, लियोनार्ड लकड़ा बुधवार सुबह 5:30 बजे ए शिफ्ट ड्यूटी जाने के लिए जोल्डा-सी ब्लॉक स्थित अपने आवास से बाइक से निकले थे. सुबह करीब 5:45 बजे एनएच-143 पर स्लैग गेट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया. दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी के एएसआइ ध्यानचंद खिलार ने पुलिस वैन में लियोनार्ड को तत्काल राउरकेला सरकारी अस्पताल (आरजीएच) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बाद में पुलिस ने नाकेबंदी कर ट्रक को जब्त कर लिया. लियोनार्ड के बेटे सुशांत कुमार लकड़ा की शिकायत पर जोल्डा पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है. पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. गौरतलब है कि स्लैग गेट के पास अक्सर सड़क हादसे होते हैं. इसलिए यहां पर लंबे समय से ट्रैफिक पोस्ट बनाने की मांग स्थानीय लोग कर रहे हैं.
कोइड़ा : हाथी के हमले में बुजुर्ग की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश कोइड़ा ब्लॉक के केबलांग थाना अंतर्गत जामुडीही पंचायत के डिंबटोला में बुधवार सुबह पांच बजे हाथी के हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गयी. मृतक की पहचान 75 वर्षीय जोल ओराम के तौर पर हुई है. जानकारी के अनुसार, जोल ओराम सुबह के समय कहीं से अपने घर लौट रहे थे. तभी एक दंतैल हाथी ने उन पर हमला कर दिया. हाथी के कुचल देने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी. बाद में केबलांग पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार के लिए सहायता राशि देने समेत सरकारी नियमों के मुताबिक मुआवजा का भरोसा दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए. इस बुजुर्ग व्यक्ति की एक बेटी की मौत हो गयी है. उसका नाती किसी केस में जेल में बंद है, जिससे उसके नाती की पत्नी व गांववालों ने उसका अंतिम संस्कार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










