Odisha Crime News: शिरीन नाज का पति मनावर राजा गिरफ्तार, गया जेल

शिरीन की हत्या मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा.
Odisha Crime News: खतकुलहाल गांव के मनावर राजा की पत्नी शिरीन नाज की गत 27 अगस्त को मौत हो गयी थी. मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शिरीन का शव कब्र से बाहर निकाला.
Odisha Crime News: कुतरा पुलिस ने शिरीन नाज के पति मनावर राजा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया. खतकुलहाल गांव के मनावर राजा की पत्नी शिरीन नाज की गत 27 अगस्त को मौत हो गयी थी, जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार खतकुलबहाल गांव में किया गया था.
29 अगस्त को परिवार ने लगाया था हत्या का आरोप
बाद में शीरिन के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कुतरा थाने में मामला दर्ज कराया था. घटना को लेकर शिरीन के भाई राउरकेला के नाला रोड निवासी वसीम अकरम ने 29 अगस्त को कुतरा थाना में बहन को उसके पति मनावर राजा समेत ससुराल वालों द्वारा हत्या करने का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज करायी थी.
- राउरकेला के नाला रोड निवासी वसीम अकरम की बहन शिरीन की खतकुलबाहाल में हुई थी शादी
- 27 अगस्त को शिरीन की मौत के बाद कुतरा थाने में हत्या की आशंका को लेकर दर्ज हुआ था मामला
- 4 प्लाटून पुलिस बल की तैनाती कर पुलिस ने कब्र से निकाली थी लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में निकाला गया था शव
इस शिकायत के आधार पर शुक्रवार को पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शिरीन का शव को कब्र से बाहर निकाला था. सुंदरगढ़ व राउरकेला से आयी 5 सदस्यीय टीम ने आवश्यक जांच करने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कराया था.
इंसाफ के लिए निकला था कैंडल मार्च
शिरीन नाज के परिवार को इंसाफ देने के लिए हजारों की संख्या में लोगों ने राउरकेला नाला रोड से एक कैंडल मार्च निकाला था. घटना के बाद से ही यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है.
Also Read
प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या के बाद शव को जंगल में फेंका, प्रेमी गिरफ्तार
ओडिशा में खान विभाग का अफसर गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति मिली
Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




