ePaper

Bhubaneswar News: बौध जिले में दो माओवादी शिविर का पता चला, डेटोनेटर, वॉकी-टॉकी समेत भारी मात्रा में सामग्री बरामद

Updated at : 23 Nov 2024 11:55 PM (IST)
विज्ञापन
Bhubaneswar News: बौध जिले में दो माओवादी शिविर का पता चला, डेटोनेटर, वॉकी-टॉकी समेत भारी मात्रा में सामग्री बरामद

Bhubaneswar News: ओडिशा के बौध जिले में सुरक्षा बलों ने दो माओवादी शिविर का पता लगाया है. यहां से डेटोनेटर, वॉकी-टॉकी समेत भारी मात्रा में सामग्री बरामद हुई है.

विज्ञापन

Bhubaneswar News: सुरक्षा बलों ने ओडिशा के बौध जिले में दो माओवादी शिविर का पता लगाया है. जिले के मनमुंडा थाना क्षेत्र के बहाबालाखोल आरक्षित जंगल में एसओजी, डीवीएफ और बीडी स्क्वॉड द्वारा एक विशेष अभियान के दौरान इन माओवादी ठिकानों को पता चला. सुरक्षा बलों ने मौके से डेटोनेटर समेत नक्सलियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली भारी मात्रा में सामग्री बरामद की. सुरक्षा बलों ने बहाबालाखोल आरक्षित जंगल के एक परित्यक्त स्थान से बड़ी मात्रा में माओवादी सामग्री जब्त की है. जिला पुलिस मुख्यालय की ओर से मीडिया को इस संबंध में जानकारी दी गयी है.

कनपा और कुआकुमुंडा गांव के पास नक्सल सामग्री डंप होने की मिली थी जानकारी

जिला पुलिस की विज्ञप्ति के अनुसार, विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर एसओजी, डीवीएफ और बीडीपी ने कानपा गांव के पूर्वी क्षेत्र में लगभग 2.5 किलोमीटर दूर एक स्थान पर संयुक्त अभियान चलाया. खुफिया इनपुट के आधार पर खोज अभियान में कानपा गांव के पास डंप का पता लगाया गया. वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने डंपिंग साइट तक पहुंचकर उसे नष्ट किया और माओवादी सामग्री बरामद की. इसी प्रकार, कुआकुमुंडा के पूर्वी क्षेत्र में तीन किलोमीटर की दूरी पर भी माओवादी सामग्रियों के दबे होने की सूचना पर एक और अभियान चलाया गया. सुरक्षा बलों ने टीम की सहायता से डंप को खोदकर बरामदगी की और उचित सफाई सुनिश्चित की.

यह सामग्रियां की गयी हैं बरामद

बरामद सामग्रियों में 35 प्रकार की वस्तुएं शामिल हैं, जैसे सात डेटोनेटर, एक कीपैड मोबाइल फोन, तीन मोबाइल चार्जर, एक वॉयस रिकॉर्डर, तीन वॉकी-टॉकी और उनके दो चार्जर, 60 डायोड, दो सोल्डरिंग वायर रोल, एक कार चार्जर, एक मैग्निफाइंग ग्लास, एक टिफिन बॉक्स, दो पढ़ने के चश्मे, चाकू, एक काले रंग की वर्दी, तीन काले बैग, चार रेडियो एंटीना, 5 मीटर लंबी रस्सी, कैन, स्टील मग, टॉर्च, छाते, चार प्लास्टिक शीट, दो कंबल, दस 1.5 वोल्ट बैटरियां, कुछ दवाइयां, दस्तावेज और बड़ी मात्रा में किराना सामग्री. पुलिस ने इस घटना के संबंध में मनमुंडा थाना क्षेत्र में एक मामला दर्ज किया है और आगे की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola