Rourkela News: घाेघड़ धाम में जलाभिषेक करने कांवरियों का जत्था रवाना

Updated:
विज्ञापन
Rourkela News: घाेघड़ धाम में जलाभिषेक करने कांवरियों का जत्था रवाना

Rourkela News: वेदव्यास के त्रिवेणी संगम से पवित्र जल उठाकर कांवरियों का जत्था घोघड़ धाम रवाना हुआ है. सभी तीसरी सोमवारी को बाबा का अभिषेक करेंगे.

विज्ञापन

Rourkela News: सावन के पावन महीने की तीसरी सोमवारी को घोघड़ धाम में जलाभिषेक करने के लिए रविवार की शाम कांवरियों का जत्था यहां से पवित्र जल उठाकर घोघड़ धाम के लिए रवाना हुआ है. ‘बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है’ का नारा लगाकर कांवरियों की टोली घोघड़ धाम की ओर जाती हुए नजर आयी.

वेदव्यास से कांसबहाल तक लगाये गये सेवा शिविर

वेदव्यास से निकलने के बाद यह टोली राउरकेला-संबलपुर बीजू एक्सप्रेस वे पर मांडियाकुदर, कांसबाहाल से होकर देर शाम तक घोघड़ धाम पहुंचने के बाद वहां पर सावन की तीसरी सोमवारी को जलाभिषेक करेगी. इसके लिए वेदव्यास से घोघड़ जानेवाले मार्ग पर पुलिस प्रशासन की ओर से भक्तों की सुविधा व सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किये गये थे. इसके अलावा मार्ग पर विविध सामाजिक संगठनों की ओर से कांवरियों व बाबा के भक्तों के लिए चाय-बिस्कुट, गरम पानी, पेयजल से लेकर अल्पाहार की व्यवस्था की गयी.

कांवरियों ने शहर के मंदिरों में देवताओं के किये दर्शन

इससे पहले सुंदरगढ़ जिले के अलग-अलग स्थानों से लेकर पश्चिमी ओडिशा के अलग-अलग जिलों समेत पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ व झारखंड के सीमावर्ती अंचलों से भी कांवरियों की टोली शहर में पहुंची. इनमें से कांवरियों ने सुबह के समय हनुमान वाटिका से लेकर वैष्णो देवी मंदिर व अन्य मंदिरों में देवी-देवताओं के दर्शन किये. इसके बाद दोपहर से कांवरियों का जत्था वेदव्यास त्रिवेणी संगम की ओर आने लगा था. यहां पर संगम से पवित्र जल लेकर यहां से कांवरिये अपना-अपना कांवर लेकर घोघड़ धाम के लिए पैदल रवाना हुए. इस दौरान वेदव्यास त्रिवेणी संगम में कांवरियों की सुरक्षा के लिए अग्निशमन दल, ओड्राफ से लेकर पुलिस की टीम सक्रिय रही. कांवरियों को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग करने के साथ वहां पर त्रिवेणी संगम में पुलिस बल भी तैनात किया गया था.

मानस परिषद ने की कांवरियों की सेवा, पूड़ी-सब्जी, हलवा व चाय का वितरण

मानस परिषद की ओर से सावन की तीसरी सोमवारी को घोघड़ धाम में जलाभिषेक करने के लिए यहां पहुंचे कांवरियों की सेवा के लिए हनुमान वाटिका स्थित मानस मंदिर प्रांगण में शिविर लगाया गया. इस सेवा शिविर में अलग-अलग स्थानों से कांवरियों की टोली ने प्रसाद सेवन करने के लिए भजन-कीर्तन में भी शामिल होकर भोले बाबा के नाम का जयकारा लगाया. इसके अलावा पश्चिमी ओडिशा के बलांगीर, संबलपुर, झारसुगुड़ा समेत पड़ोसी झारखंड व छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती अंचलों से आये भक्तों ने भी शामिल हाेकर प्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर पूड़ी-सब्जी, हलवा व चाय का वितरण किया गया. रविवार की सुबह आठ बजे से शुरू यह सेवा शिविर दोपहर के तीन बजे तक जारी रहा. इसमें अध्यक्ष सियाकांत सिंह, सचिव राज कुमार शुक्ला समेत बिट्टू त्रिवेदी, गोरखनाथ श्रीवास्तव, वेद प्रकाश तिवारी, महिराज साहू, पवन श्रीवास्तव, त्रिलोकी पांडेय ,जितेंद्र पांडेय, उपेंद्र पांडे, राजेश सिंह, वशिष्ठ राय, भोला शरण प्रसाद, राजेश द्विवेदी, महेश सिंह, आदित्य त्रिवेदी, अशोक पाठक, रविकांत त्रिवेदी की सक्रिय भूमिका रही. यह सेवा शिविर आगामी तीन अगस्त भी को लगाया जायेगा. गोस्वामी तुलसी दास जयंती समारोह और भजन संध्या का कार्यक्रम 03 अगस्त को संध्या 6:00 से रात 10 बजे तक आयोजित किये जाने की जानकारी परिषद की ओर से दी गयी है.

सावन में पूजा करने वाले भक्तों की मन्नते पूरी करते हैं महादेव : शारदा नायक

सावन के पावन महीने की तीसरी सोमवारी को घोघड़ धाम में जलाभिषेक करने के लिए रविवार शाम रेलनगरी बंडामुंडा से बंडामुंडा ब्रदर कांवरियों का दल वेदव्यास त्रिवेणी संगम से पवित्र जल उठाकर घोघड़ धाम के लिए रवाना हुआ. ‘बोल बम’ का जयकारे लगाते कांवरियों का दल वेदव्यास के त्रिवेणी संगम से पवित्र जल लेकर घोघड़ धाम की ओर रवाना हुआ. कांवरिये डीजे की धुन पर नाचते-गाते और ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है’ का जयकारा लगाया. मौके पर पहुंचे बीजद के युवा नेता डी अवीक कुमार ने कांवरियों को टी शर्ट प्रदान की. अतिथि राउरकेला विधायक शारदा प्रसाद नायक ने कहा कि सावन का पवित्र महीना भगवान भोलेनाथ के लिए बहुत ही खास होता है. इसलिए भक्त जो मन्नतें मांगते हैं, भगवान भोलेनाथ उसे पूर्ण करते हैं. उन्होंने शिवभक्तों को यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं. मौके पर बीजद के चंदन तोरई, अविनाश यादव, नीतीश मुख, भाजपा के सूरजो मोहंती, आइ राजा रमेश मौजूद थे. कावरियों में संटू सिंह, संस्कार सिंह, सुकांत दस्त, अनीश वर्मा, प्रियांशु सिंह, आशीष सिंह, सार्थक मोहंती, शुभम सिंह, अभिषेक शर्मा समेत अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bipin Kumar Yadav

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola