Narendra Modi Interview: वन नेशन वन इलेक्शन, राम मंदिर और राहुल गांधी पर क्या बोले पीएम मोदी

Updated:
विज्ञापन
Modi ani interview

Modi ani interview

Narendra Modi Interview: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वन नेशन, वन इलेक्शन, राम मंदिर और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दे दिया है.

विज्ञापन

Narendra Modi Interview: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ खास बातचीत में वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर कहा, यह हमारी प्रतिबद्धता है. पीएम ने कहा, एक देश, एक चुनाव उनकी पार्टी-बीजेपी द्वारा अपने चुनाव घोषणापत्र में किए गए प्रमुख वादों में से एक है. पीएम मोदी ने आगे कहा, एक राष्ट्र, एक चुनाव हमारी प्रतिबद्धता है. हमने इस बारे में संसद में भी बात की. हमने एक समिति भी बनाई है. समिति ने अपनी रिपोर्ट भी दे दी है. एक राष्ट्र, एक चुनाव के समर्थन में कई लोग आए हैं. देश में कई लोग��ं ने समिति को अपने सुझाव दिए हैं. समिति को बहुत सकारात्मक और नवोन्मेषी सुझाव मिले हैं और अगर हम इस रिपोर्ट को लागू कर पाते हैं तो देश को बहुत फायदा होगा.

कांग्रेस द्वारा प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर क्या बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर कांग्रेस पर सवाल उठाया. उन्होंने एएनआई के साथ इंटरव्यू में कहा, कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने राम मंदिर मुद्दे को राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल किया है. पीएम मोदी ने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, जब हमारा जन्म भी नहीं हुआ था, जब हमारी पार्टी का जन्म भी नहीं हुआ था. उस समय ये मामला कोर्ट में था. उसे पहले ही निपटाया जा सकता था. लेकिन ऐसा क्यों नहीं किया गया. क्योंकि यह उनके हाथ में एक हथियार की तरह है, वोट बैंक की राजनीति के लिए एक हथियार.

राहुल गांधी पर क्या बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोदी की गारंटी पर पूछे गए सवाल पर कहा, चुनाव में हर मतदाता महत्वपूर्ण होता है. बुथ लेवल का कार्यकर्ता भी महत्वपूर्ण होता है. उम्मीदवार भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है. राहुल गांधी का नाम लिए बिना पीएम मोदी ने कहा, एक नेता का इस समय कई वीडियो आपने घूमते हुए देखे होंगे, जहां उनके हर विचार विरोधाभासी होते हैं. जब लोग यह देखते हैं तो उन्हें लगता है कि यह नेता जनता की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रहा है. हाल ही में, मैंने एक राजनेता को यह कहते हुए सुना, एक झटके में गरीबी हटा दूंगा. जिनको 5-6 दशक तक सत्ता में रहने का मौका मिला, वो जब ऐसा कहते हैं तो देश सोचता है कि ये आदमी क्या कह रहा है.’ पीएम मोदी ने आगे कहा, प्राण जाय पर वचन न जाए. आज मैं जो कहता हूं, उसपर लोगों को भरोसा होता है. मैंने कहा, 370 हटाऊंगा, तो मैंने हटाकर दिखाया. जब से मेरी पार्टी का जन्म हुआ, तब से हम 370 हटाने का वादा किया था, मुझे मौका मिला, मैंने हटाकर दिखा दिया. तीन तलाक पर भी राजनीति हुई, लेकिन हमारी सरकार ने उसे हटाकर दिखाया. पीएम मोदी ने आगे कहा, भरोसा बड़ी बात होती है.

Also Read: ‘पैसा किसी का भी हो, पसीना मेरे देश का लगना चाहिए’, एलन मस्क पर बोले पीएम मोदी

Also Read: चुनावी बॉन्ड खत्म करने पर बोले पीएम मोदी- एक दिन हर किसी को होगा पछतावा

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials) अरबिंद शैक्षणिक रूप से भी पत्रकारिता और क्षेत्रीय विषयों के गहरे जानकार हैं:

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola