Narendra Modi: 'पैसा किसी का भी हो, पसीना मेरे देश का लगना चाहिए', एलन मस्क पर बोले पीएम मोदी
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 15 Apr 2024 6:23 PM
Narendra Modi ani interview
Narendra Modi: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क के भारत दौरे और निवेश की संभावना पर बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने कहा, पैसा किसी का भी हो, पसीना मेरे देश का लगना चाहिए.
Narendra Modi: अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क भारत यात्रा पर आने वाले हैं. इसकी पुष्टि उन्होंने कुछ दिनों पहले की. यात्रा के दौरान मस्क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे. सूत्रों के अनुसार ऐसी संभावना जताई जा रही है कि वह अपनी यात्रा के दौरान देश में कंपनी की निवेश योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में एलन मस्क के बारे में कहा, एलन मस्क का मोदी समर्थक होना एक बात है, मूलतः वह भारत के समर्थक हैं. मैं भारत में निवेश चाहता हूं. पैसा किसी का भी लगा हो, पसीना मेरे देश का लगना चाहिए, उसके अंदर सुगंध मेरे देश की मिट्टी की आनी चाहिए, ताकि मेरे देश के नौजवान को रोजगार मिले. पीएम मोदी ने कहा, जो कोई भी निवेश करना चाहता है वह कर सकता है, लेकिन इसे भारतीयों द्वारा बनाया जाना चाहिए ताकि मेरे देश के युवाओं को रोजगार मिले.
उत्पाद में हमारी मिट्टी का सार होना चाहिए: पीएम मोदी
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा था कि जो भी भारत में निवेश करना चाहता है वह ऐसा कर सकता है, लेकिन इसका उत्पादन भारतीयों द्वारा किया जाना चाहिए. ताकि युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें. पीएम मोदी ने कहा, मैं चाहता हूं कि भारत में निवेश आए. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि किसने पैसा लगाया है. काम में बहाया गया पसीना हमारे अपने लोगों का होना चाहिए. उत्पाद में हमारी मिट्टी का सार होना चाहिए, ताकि देश में हमारे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे.
मस्क ने की थी पीएम मोदी की तारीफ
एलन मस्क ने पिछले दिनों भारत यात्रा को लेकर बयान दिया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ भी की थी. मस्क ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिया था, भारत में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के लिए उत्सुक हूं. पिछले साल जून में प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान मस्क ने मोदी से मुलाकात की थी. टेस्ला के सीईओ ने तब कहा था कि उनकी 2024 में भारत का दौरा करने की संभावना है. मस्क ने यह भी कहा था कि उनकी कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में प्रवेश करेगी.
Also Read: Electoral Bonds: चुनावी बॉन्ड खत्म करने पर बोले पीएम मोदी- एक दिन हर किसी को होगा पछतावा
Also Read: Narendra Modi Interview: वन नेशन वन इलेक्शन, राम मंदिर और राहुल गांधी पर क्या बोले पीएम मोदी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










