Maharashtra Politics: विधानसभा चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे से शरद पवार और राज ठाकरे ने की मुलाकात, राजनीतिक सरगर्मी तेज
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 04 Aug 2024 7:00 AM
Eknath Shinde
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शनिवार को शरद पवार और मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात की.
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, राजनीति तेज होती जा रही है. नेताओं की एक-दूसरे से मुलाकात बढ़ गई है. शनिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार (एससीपी) प्रमुख शरद पवार और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ( एमएनएस ) प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की. दिग्गज नेताओं की मुलाकात ने राज्य की सियासी सरगर्मी तेज कर रही है.
Maharashtra Politics: सीएम शिंदे से क्यों मिले शरद पवार और राज ठाकरे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से शरद पवार और राज ठाकरे की मुलाकात को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़ा जा रहा है. हालांकि जो खबर आ रही है, उसके अनुसार पवार और राज ठाकरे ने सीएम शिंदे से मराठा आरक्षण को लेकर मुलाकात की है. सीएमओ के अनुसार, शरद पवार और राज ठाकरे ने महाराष्ट्र के सीएम शिंदे से वर्षा बंगले में मुलाकात की और अन्य मुद्दों के अलावा मराठा आरक्षण के मुद्दों पर चर्चा की.
मराठा आरक्षण महाराष्ट्र का अहम मुद्दा
मराठा आरक्षण का मुद्दा राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बना हुआ है. इसको लेकर लंबे समय से राजनीति हो रही है. आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन अब भी जारी है. महाराष्ट्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने भी इसकी मांग कर दी है. पिछले दिनों एमएससीबीसी ने बंबई हाई कोर्ट से कहा था कि मराठा समुदाय के लोगों में असाधारण पिछड़ापन है और पूरे समुदाय को नीची नजर से देखा जाता है, इसलिए वे शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी नौकरियों में आरक्षण के हकदार हैं.
Also Read: उद्धव ठाकरे ने अमित शाह को बताया अहमदशाह अब्दाली का राजनीतिक वंशज, कहा- कर रहे सत्ता जिहाद
वायनाड में कैसे जिंदा मिली 40 दिन की बच्ची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










