NCP vs NCP: सुप्रीम कोर्ट ने शरद पवार गुट को पार्टी के नये नाम और चिह्न उपयोग करने की अनुमति दी, EC को दिया ये आदेश

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 25 Mar 2024 6:46 PM

विज्ञापन

sharad pawar vs ajit pawar

NCP vs NCP: सुप्रीम कोर्ट ने शरद पवार गुट को लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के नाम 'राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार' का उपयोग करने की अनुमति दे दी है. इसके साथ की कोर्ट ने चुनाव आयोग को लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए शरद पवार गुट की पार्टी और चुनाव चिह्न 'तुरहा बजाते व्यक्ति' को मान्यता देने का निर्देश भी दिया.

विज्ञापन

NCP vs NCP: सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया है कि वह लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए आरक्षित करने को कहा और कहा कि यह किसी अन्य पार्टी को चुनाव चिह्न ‘तुरहा बजाता व्यक्ति’ आवंटित न करे.

NCP vs NCP: सुप्रीम कोर्ट ने अजित पवार गुट को सार्वजनिक नोटिस जारी करने का निर्देश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने अजित पवार गुट से यह सार्वजनिक नोटिस जारी करने को कहा कि राकांपा का चुनाव चिह्न ‘घड़ी’ विचाराधीन है और इसका इस्तेमाल न्यायिक निर्णय के अधीन है.

सुप्रीम कोर्ट ने अजित पवार गुट को लगाई थी कड़ी फटकार

गौरतलब है कि 14 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के गुट की ओर से दाखिल याचिका पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अगुवाई वाले धड़े को कड़ी फटकार लगाई थी. कोर्ट ने अजित पवार गुट से शरद पवार के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल नहीं करने का आदेश दिया था. कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा था कि हमें स्पष्ट, बिना शर्त आश्वासन चाहिए कि शरद पवार के नाम, तस्वीरों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा.

शरद पवार ने अजित पवार गुट पर लगाया था गंभीर आरोप

मालूम हो शरद पवार ने अजित पवार गुट पर गंभीर आरोप लगाया था और सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि अजित पवार गुट राजनीतिक लाभ के लिए उनके नाम और तस्वीरों का इस्तेमाल कर रहा है.

चुनाव आयोग ने फरवरी में शरद पवार गुट को ‘तुरहा बजाता हुआ व्यक्ति’ चुनाव चिह्न आवंटित किया

इस साल की शुरुआत में चुनाव आयोग ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी- शरदचंद्र पवार (राकांपा-शरदचंद्र पवार) को ‘तुरहा बजाता हुआ व्यक्ति’ पार्टी चिह्न के रूप में आवंटित किया था.

अजित पवार की बगावत, एनसीपी में बंटवारा

मालूम हो कि साल 2023 जुलाई में अजित पवार और आठ अन्य विधायकों के एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद शरद पवार नीत राकांपा विभाजित हो गई थी. बाद में निर्वाचन आयोग ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट को पार्टी का नाम और ‘घड़ी’ चिह्न आवंटित कर दिया था.

Also Read: शरद पवार गुट को मिला नया नाम, EC ने ‘NCP शरद चंद्र पवार’ किया आवंटित

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola