Nagpur Violence : बीजेपी पर भड़की AIMIM, बोले एकनाथ शिंदे- प्लानिंग के तहत हिंसा भड़काया गया

Updated:
विज्ञापन
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

Nagpur Violence : धर्म ग्रंथ जलाने की अफवाह के बाद नागपुर में हिंसा फैल गई. औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए प्रदर्शन किया जा रहा था. मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. राजनीतिक प्रतिक्रिया इस बीच आ रही है.

विज्ञापन

Nagpur Violence : औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए किए गए प्रदर्शन के दौरान नागपुर में हिंसा फैल गई. इसमें तीन पुलिसकर्मियों समेत नौ लोग घायल हो गये. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हिंसा के मद्देनजर शांति और सद्भाव बनाये रखने की अपील की है. इस बीच, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कि जो लोग औरंगजेब का महिमामंडन करते हैं, वे ‘देशद्रोही’ हैं. उन्होंने कहा कि प्लानिंग के तहत इस हिंसा को भड़काया गया. जो लोग भी इस हिंसा में शामिल हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. दोषी पर सख्त एक्शन लिया जाएगा.

बीजेपी  औरंगजेब का मुद्दा उठाकर ध्यान भटका रही है: AIMIM

AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा, ” हम हिंसा की निंदा करते हैं. महाराष्ट्र सरकार को इस बात की जांच करनी चाहिए कि ऐसी हिंसा क्यों हुई? बीजेपी में कुछ लोग हैं, जो नफरत फैलाते रहते हैं.हम कहते रहे हैं कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. बीजेपी  400 साल पुराने औरंगजेब का मुद्दा उठाकर ध्यान भटका रही है.”

देवेंद्र फडणवीस ने शांति बनाए रखने की अपील की

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शांति बनाए रखने की अपील की और लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने को कहा. मुख्यमंत्री ने एक बयान जारी किया. इसमें उन्होंने कहा, “पुलिस महल इलाके में पथराव और तनावपूर्ण स्थिति को संभाल रही है.” गृह विभाग का प्रभार संभाल रहे फडणवीस ने यह भी कहा कि वह पुलिस के लगातार संपर्क में हैं. उन्होंने पुलिस से लोगों के साथ सहयोग करने को कहा है.

अफवाहों पर विश्वास न करें : नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फडणवीस के सुर में सुर मिलाते हुए लोगों से प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की. नागपुर से सांसद गडकरी ने एक वीडियो संदेश में कहा, “नागपुर का हमेशा से शांति का इतिहास रहा है. मैं अपने सभी भाइयों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं. अफवाहों पर विश्वास न करें और सड़कों पर न उतरें.”

नागपुर में हिंसा राज्य के गृह विभाग की विफलता : कांग्रेस

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि नागपुर में सोमवार को हुई हिंसा राज्य के गृह विभाग की विफलता को दर्शाता है. मंत्रियों द्वारा पिछले कुछ दिनों से जानबूझकर भड़काऊ भाषण दिये जा रहे थे. सपकाल ने हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण और अनुचित करार देते हुए विदर्भ के सबसे बड़े शहर के लोगों से संयम और शांति बनाए रखने की अपील की है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola