Mumbai Hit and Run case: मिहिर ने ड्राइवर से छीन ली थी BMW की चाबी, नशे की हालत में चला रहा था कार
Published by : Pritish Sahay Updated At : 11 Jul 2024 4:31 PM
Mumbai Hit and Run Case | PTI
Mumbai Hit and Run case: मुंबई के बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन मामले में पुलिस ने नया खुलासा हुआ है. पुलिस ने कहा है कि हादसे के समय आरोपी नशे की हालत में था. आरोपी ने घटना से पहले दो जगहों पर शराब भी थी
Mumbai Hit and Run case: मुंबई के बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है. मिहिर शाह ने हादसे में अपनी भूमिका कबूल की है. पूछताछ के बाद पुलिस ने कहा है कि हादसे के समय आरोपी मिहिर शाह ने काफी मात्रा में शराब भी पी थी. न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक मिहिर शाह (Mihir Shah) ने घटना से पहले दो अलग-अलग जगहों पर शराब पी थी. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर राजेंद्र सिंह बिदावत से पूछताछ की जिसमें आरोपी ने बताया कि वे लोग मरीन ड्राइव घूमने आए थे. गिरगांव चौपाटी के पास मिहिर शाह खुद कार चलाने की जिद पर अड़ गया. उसने ड्राइवर से कार की चाबी छीन ली.
पुलिस ने रीक्रिएट किया सीन
वर्ली हिट एंड रन मामले में दोनों आरोपियों की ओर से कथित तौर पर अपना अपराध कबूल करने के बाद पुलिस ने दुर्घटना की रात का सीन रीक्रिएट किया. पुलिस ने सीजे हाउस वर्ली से सी लिंक वर्ली तक पूरा सीन रीक्रिएट किया और समझने की कोशिश की कि हादसा कैसे हुआ होगा. बता दें, मुख्य आरोपी मिहिर शाह और उसके ड्राइवर राजर्षि बिदावत से पूछताछ के दौरान पुलिस ने दोनों का आमना सामना कराया. जिसके बाद दोनों ने अपराध में अपनी भूमिका कबूल कर ली.
16 जुलाई तक पुलिस रिमांड में है आरोपी मिहिर
इससे पहले बुधवार को मुंबई की सेवरी कोर्ट ने आरोपी मिहिर को 16 जुलाई तक के लिए पुलिस कस्टडी दे दिया है. मिहिर शाह को कस्टडी में लेने के बाद पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के बाद फरार होने और छिपने में उसकी मदद कितने लोगों ने की है. इसके अलावा पुलिस यह भी पता कर रही है कि आरोपी के पास ड्राइविंग लाइसेंस है या नहीं. बता दें, 7 जुलाई को वर्ली में डॉ एनी बेसेंट रोड पर एक स्कूटर को टक्कर मारने के से ही मिहिर शाह फरार हो गया था. इस हादसे में महिला की मौत हो गई थी. जबकि उसका पति घायल हो गया था.
दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी- सीएम शिंदे
वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने BMW हिट एंड रन मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है. इसके अलावा सीएम शिंदे ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है. इधर बीएमसी ने जुहू स्थित वाइस-ग्लोबल तापस बार में कार्रवाई करते हुए 3500 वर्ग फुट के अवैध निर्माण को गिरा दिया है. इसके अलावा राज्य आबकारी विभाग ने बार को पहले ही सील कर दिया है. भाषा इनपुट के साथ
Also Read: ‘जल रहे हैं घर’, मणिपुर को लेकर फिर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- संसद में उठएंगे मुद्दा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










