BMW Hit And Run Case: मिहिर शाह को 16 जुलाई तक पुलिस कस्टडी, CCTV से खुलासा- आरोपी ने महिला को दोबारा गाड़ी से कुचला!

Published by : Pritish Sahay Updated At : 10 Jul 2024 7:27 PM

विज्ञापन

BMW Hit And Run Case | PTI

BMW Hit And Run Case: वर्ली हिट एंड रन केस में मुंबई की सेवरी कोर्ट ने मुख्य आरोपी मिहिर शाह को 16 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. पुलिस इस दौरान शाह से घटना को लेकर पूछताछ करेगी.

विज्ञापन

BMW Hit And Run Case: वर्ली हिट एंड रन केस में मुंबई की एक कोर्ट ने मुख्य आरोपी मिहिर शाह को 16 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. बुधवार को हिट एंड रन केस में मुंबई की सेवरी कोर्ट में यह फैसला सुनाया है. वहीं, पुलिस ने सेवरी कोर्ट को बताया कि अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के बाद कितने लोगों ने आरोपी की मदद की. आरोपी को इतने दिनों तक किन लोगों ने छिपने में मदद की है. पुलिस का यह भी कहना है कि यह भी पता लगाना है कि आरोपी के पास कार ड्राइविंग लाइसेंस है या नहीं. इसके अलावा पुलिस पूछताछ में यह भी पता लगाएगी की कार की नंबर प्लेट कहां है. बता दें, घटना के बाद आरोपियों ने नंबर प्लेट फेंक दी थी.

सीसीटीवी कैमरे में कैद है घटना
वहीं, पुलिस ने घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पेश किया है. इसमे दावा किया जा रहा है कि महिला को कुचलने के बाद उसे फिर से कुचला गया है. अब पुलिस मुख्य आरोपी को कस्टडी में लेकर पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश करेगी.

आरोपियों को नहीं बख्शा जाएगा
वर्ली हिट एंड रन केस को लेकर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा है कि विपक्ष सिर्फ आरोप लगाता है, आरोप लगाने के अलावा उनके पास कुछ है ही नहीं. उन्होंने कहा कि मैंने निर्देश दिए हैं कि हिट एंड रन मामले में दोषी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा. आरोपी राजेश शाह को पार्टी से सस्पेंड करने पर सीएम शिंदे ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़िता का साथ देना प्राथमिकता होनी चाहिए. बता दें, शिंदे का यह बयान ऐसे समय में आया है जब इस मामले में मुख्य आरोपी उनकी पार्टी के नेता का बेटा है. ऐसे में सीएम शिंदे ने कहा है कि किसी का समर्थन करने का सवाल ही नहीं उठता और किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा.

शिवसेना ने राजेश शाह को पार्टी के उपनेता पद से हटाया
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन मामले में आरोपी मिहिर शाह के पिता राजेश शाह को आज यानी बुधवार को पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया है. शिवसेना सचिव संजय मोरे की ओर से जारी एक नोटिस में कहा गया है कि राजेश शाह को पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया गया है. हालांकि वो शिवसेना के सदस्य बने रहेंगे. बता दें, हिट एंड रन केस को लेकर विपक्ष सरकार पर लगातार हमला कर रहा है.

क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार दक्षिण-मध्य मुंबई के वर्ली इलाके में मिहिर शाह ने अपनी बीएमडब्ल्यू कार से एक स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी थी. घटना में महिला की मौत हो गई थी, और उसका पति घायल हो गया था. घटना के बाद आरोपी मिहिर शाह मौके से फरार हो गया था. पुलिस को शक है कि आरोपी ने घटना के समय शराब पी रखी थी.वहीं मुख्य आरोपी के भागने में मदद करने के आरोप में पुलिस ने उसके पिता और शिवसेना नेता राजेश शाह को गिरफ्तार कर लिया था हालांकि फिलहाल वो जमानत पर हैं.

Also Read: बीजेपी का बढ़ा कुनबा, AAP के विधायक, पार्षद समेत पूर्व मंत्री राज कुमार आनंद ने थामा भाजपा का दामन

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola