महाराष्ट्र: NCP के 9 विधायकों को अयोग्य घोषित करने का प्रस्ताव पास, बोले शरद पवार- हमारे साथ लोगों का समर्थन

Published by : Pritish Sahay Updated At : 03 Jul 2023 4:45 PM

विज्ञापन

Maharashtra Politics Crisis: एनसीपी ने पार्टी के बागी नेता अजित पवार समेत 8 विधायकों के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही शुरू करने के लिए राज्य अनुशासन समिति के प्रस्ताव के संबंध में पत्र लिखा है. इससे पहले रविवार को अजित पवार समेत 8 एनसीपी नेताओं ने महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए हैं.

विज्ञापन

Maharashtra Political Crisis: एनसीपी के बागी नेताओं पर पार्टी तल्ख कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है. बागी 9 विधायकों को एनसीपी ने अयोग्य घोषित करने का प्रस्ताव पास कर दिया है. एनसीपी के बागी विधायकों के मामले पर पार्टी प्रमुख शरद पवार ने प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल को कोई भी कार्रवाई करने का अधिकार भी दिया है. एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले ने पार्टी प्रमुख शरद पवार को लिखे पत्र में सांसद प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है.

अयोग्यता की कार्यवाही शुरू करने के लिए लिखा पत्र
एनसीपी ने पार्टी के बागी नेता अजित पवार समेत 8 विधायकों के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही शुरू करने के लिए राज्य अनुशासन समिति के प्रस्ताव के संबंध में पत्र लिखा है. वहीं, एनसीपी चीफ शरद पवार ने मामले पर कहा कि राज्य में हमारा संगठन मजबूत है. अजित पवार के बागी होने का फैसला उनका निजी फैसला है. पार्टी को मजबूत करने के लिए हम लोग फिर से संघर्ष करेंगे. हम फिर से पार्टी को खड़ा करेंगे. पवार ने कहा कि लोगों का समर्थन हमारे साथ है.

बदल जाएगी पूरी तस्वीर
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि अजित पवार खेमे से कई लोगों ने फोन कर कहा है है कि उनकी विचारधारा एनसीपी से अलग नहीं है और वे अगले कुछ दिनों में अंतिम फैसला लेंगे. पवार ने यह भी कहा कि मेरे पास विधायकों के पार्टी छोड़ने का पुराना अनुभव है. भविष्य में नतीजे अच्छे होंगे. इससे पहले मीडिया से बात करते हुए शरद पवार ने कहा था कि तीन महीने में पूरी पिक्चर बदल जाएगी. उन्होंने कहा कि पार्टी को लोगों का समर्थन मिल रहा है. समय आने पर सभी लोग साथ खड़े होंगे.

Also Read: Excise Policy Case: जेल में ही रहेंगे मनीष सिसोदिया, हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज

महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर
गौरतलब है कि रविवार को महाराष्ट्र की राजनीति  में बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला. शरद पवार की पार्टी एनसीपी से अजित पवार समेत कई विधायकों ने अलग रुख करते हुए महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गये. अजित पवार समेत कई नेताओं ने महाराष्ट्र की बीजेपी-शिंदे गठबंधन वाली सरकार में शामिल हो गए. वहीं, अजित पवार ने डिप्टी सीएम बनाया गया है. जबकि, आठ और विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola